- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Supreme Court Appointed Justice Nageswara Rao As Bihar Cricket Association Ombudsman
सुप्रीम कोर्ट ने BCA को लेकर दिया बड़ा फैसला, न्यायमूर्ति नागेश्वर राव को नियुक्त किया गया लोकपाल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Justice Nageswara Rao appointed As BCA Ombudsman: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का विवाद खत्म करने के लिए लोकपाल की नियुक्ति की है। एल. नागेश्वर राव को बीसीए का लोकपाल बनाया गया है।

एल. नागेश्वर राव (फोटो-सोशल मीडिया)
Justice Nageswara Rao appointed As Bihar Cricket Association Ombudsman: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को रिटायर्ड जज एल. नागेश्वर राव को बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) का लोकपाल नियुक्त किया है। यह नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट ने कुछ पदाधिकारियों की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने के लिए की गई है। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कहा कि इस आदेश का उद्देश्य बाहरी हस्तक्षेप या सदस्यों के बीच आपसी विवादों के बिना एसोसिएशन के सुचारू रूप से चलाने के लिए किया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने पटना उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करते हुए पूर्व न्यायाधीश शैकेश कुमार सिंह को लोकपाल नियुक्त करने के एकल पीठ के फैसले को रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुख्य मुद्दा लोकपाल की नियुक्ति से संबंधित है। हालांकि एकल न्यायाधीश ने न्यायमूर्ति सिन्हा की नियुक्ति की थी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एकल न्यायाधीश (हाई कोर्ट के एक जज) ने बिहार क्रिकेट संघ के लिए एक लोकपाल नियुक्त किया था, लेकिन बाद में उच्च न्यायालय की खंडपीठ (एक से ज़्यादा जजों की पीठ) ने इस नियुक्ति को रद्द कर दिया और कहा कि बीसीसीआई को नया लोकपाल नियुक्त करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
‘चाहती तो पर्दा डाल सकती थी सरकार, लेकिन…’, NEET-UG विवाद पर JDU सांसद की दोटूक, बोले- सरकार की नीयत साफ
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा लीलावती ट्रस्ट मामला, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों पर जारी हुआ नोटिस
BCCI का इस मामले से क्या लेना देना?
सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें समझ नहीं आ रहा कि बीसीसीआई इस मामले में क्यों शामिल है? बिहार क्रिकेट संघ के लोकपाल की नियुक्ति से बीसीसीआई का क्या लेना-देना है? अदालत ने आगे कहा कि ऐसी स्थिति में जनहित और बिहार क्रिकेट संघ के अच्छे संचालन के लिए हम पहले की गई नियुक्ति को रद्द करते हैं।
यह भी पढ़ें: आकाशदीप ने इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय कोच की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- मुझपर मुझसे से भी ज्यादा…
दोनों पक्षों के बीच होगी बात
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज, जस्टिस एल. नागेश्वर राव को बिहार क्रिकेट संघ का लोकपाल नियुक्त कर रही है। अदालत ने यह भी कहा कि बिहार क्रिकेट संघ से जुड़े दोनों पक्षों (यानि जिनके बीच विवाद है) को जस्टिस राव के साथ एक औपचारिक बैठक करनी चाहिए, ताकि BCA के कामकाज की रूपरेखा (यानि कैसे चलेगा संघ) तय की जा सके। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जस्टिस राव को जो मानदेय (payment/salary) दिया जाएगा, वो संबंधित पक्षों (यानि BCA के जुड़े लोग) की आपसी बातचीत और सहमति से तय किया जाएगा।
Supreme court appointed justice nageswara rao as bihar cricket association ombudsman
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














