-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sunil Gavaskar Urges To Modi Government To Honour Rahul Dravid With Bharat Ratna
सुनील गावस्कर की केंद्र सरकार से बड़ी मांग, राहुल द्रविड़ को करें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धमाल मचाते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। जिसके बाद से ही टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की जा रही है। साथ ही राहुल द्रविड़ की कोचिंग की भी लोग सराहना कर रहे हैं। ऐसे में भारत के दिग्गज सुनिल गावस्कर ने केंद्र सरकार से द्रविड़ को भारत रत्न देने की मांग की है।

सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ (सौजन्य: सोशल मीडियो)
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धमाल मचाते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के बदौलत 17 साल बाद भारतीय टीम ने यह ट्रॉफी जीती। राहुल द्रविड की नेतृत्व में भारत ने आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया। जिसके बाद अब भारत के दिग्गज सुनील गावस्कर ने द्रविड़ को भारत रत्न देने की मांग की है।
दरअसल, टीम इंडिया को काफी लंबे समय से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार था। जिसका इंतजार राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में भारतीय टीम ने खत्म कर दिया है। जिसके बाद से ही द्रविड़ की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। हर कोई उनकी कोचिंग की तारीफ कर रहा है। ऐसे में अब सुनील गावस्कर ने केंद्र सरकार से द्रविड़ को भारत रत्न देने की मांग की है।
कोच के रूप में द्रविड़ का कमाल
जानकारी के लिए बता दें कि राहुल द्रविड़ का भारतीय टीम के कोच के रूप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच आखिरी मैच था। उनके लिए इससे अच्छी विदाई कुछ और हो ही नहीं सकती। भले ही खिलाड़ी के रूप में उन्होंने एक भी आईसीसी की ट्रॉफी नहीं जीती थी। लेकिन कोच के रूप में उन्होंने यह कमाल कर दिखाया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या भारत में बंद हो जाएगा इंस्टाग्राम का यह फीचर? केंद्र सरकार की META को सख्त चेतावनी, थमाया नोटिस
मराठवाड़ा को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की पहल, NITI आयोग के समक्ष CMIA ने रखा विकास का विजन
8th Pay Commission: फैमिली यूनिट फॉर्मूले से खुलेगी किस्मत, 69,000 तक होगी बेसिक सैलरी!
फिल्मों की ‘मुफ्त’ पायरेसी पर सरकार का बड़ा प्रहार, टेलीग्राम को थमाया नोटिस, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथ में कमान, जानें किसे मिली जगह
रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया का धमाल
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने एक भी मैच हारे बिना ट्रॉफी जीती है। रोहित की कप्तानी में भारत ने धमाल मचाते हुए 17 साल बाद टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती है। रोहित शर्मा अब कपिल देव और एमएस धोनी की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वह भारत के तीसरे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने भारत के लिए आईसीसी ट्रॉफी जीती है।
भारत में टीम का भव्य स्वागत
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया का भारत में भव्य स्वागत हुआ। टीम इंडिया पहले दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उसके बाद टीम मुंबई पहुंची, जहां फैंस ने टीम का जोरदार स्वागत किया। लाखों की संख्या में मुंबई की सड़कों पर फैंस उतरकर भारतीय खिलाड़ियों के नाम के नारे लगाए और उनका स्वागत किया। विक्ट्री परेड में सबने टीम की जीत का जश्न मनाया।
Sunil gavaskar urges to modi government to honour rahul dravid with bharat ratna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
6 जुलाई का इतिहास: नीतिशास्त्री पीटर सिंगर और दादाभाई नौरोजी से जुड़ी अहम घटनाएं
Jul 06, 2026 | 09:38 AMपाकिस्तान के खिलाफ लंदन में फूटा कश्मीरियों का गुस्सा, ‘PoK की आजादी’ के नारों से गूंजा मिलियन मार्च
Jul 06, 2026 | 09:33 AMRoti Intake: दिनभर में कितनी रोटियां खाना है सही? इससे ज्यादा खा रहे हैं तो आज ही बदलें अपनी आदत
Jul 06, 2026 | 09:32 AMCristiano Ronaldo Retirement: फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप, रिटायरमेंट पर दिया बयान
Jul 06, 2026 | 09:25 AMShare Market: हफ्ते के पहले दिन बाजार में हरियाली, बढ़त के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; बैंक स्टॉक्स में तेज उछाल
Jul 06, 2026 | 09:24 AMसागर: मां ने एक माह की मासूम बच्ची को नाले में फेंका, लोगों ने बचाई जान, प्रेमी के ना अपनाने से नाराज है महिला
Jul 06, 2026 | 09:20 AMनवभारत संपादकीय: आजादी के 250 साल वैश्विक औसत से 6 गुना GDP; जानिए कैसे दुनिया का सबसे समृद्ध देश बना अमेरिका?
Jul 06, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














