- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team India Announced For Women Asia Cup 2024 Harmanpreet Kaur Will Captain
एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत के हाथ में कमान, जानें किसे मिली जगह
महिला एशिया कप 2024 के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया गया है। जबकि उप-कप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया है। इस टूर्नामेंट में भारत का सामना 19 जुलाई को पाकिस्तान के साथ होना है। भारत अब तक इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 7 बार ट्रॉफी जीत चुकी है।
- Written By: मृणाल पाठक

हरमनप्रीत कौर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2024 की शुरुआत 19 जुलाई से होने वाला है। जिसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्तान बनाया गया है। भारत अब तक इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 7 बार ट्रॉफी जीत चुकी है। ऐसे में एक बार फिर भारतीय टीम इतिहास रचने को तैयार है।
एशिया कप में भारतीय टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के हाथों में दी गई। जबकि उप-कप्तान स्मृति मंधाना को बनाया गया है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शानदार फॉर्म में दिखाई दीं थी। ऐसे में टीम इंडिया अब एशिया कप में धमाल मचाने को तैयार है।
A look at the @ImHarmanpreet-led squad for #WomensAsiaCup2024 in Sri Lanka 👌👌#TeamIndia | #ACC pic.twitter.com/g77PSc45XA — BCCI Women (@BCCIWomen) July 6, 2024
टीम में कोई बड़े बदलाव नहीं
भारतीय टीम ते इस स्क्वॉड में कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के स्क्वॉड को ही इस टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। वहीं 4 खिलाड़ियों को रिजर्व में शामिल किया गया है। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट में टीम इंडिया ने धमाल मचाते हुए जीत दर्ज की है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि भारतीय टीम इसी फॉर्म के साथ एशिया कप में उतरेगी।
सम्बंधित ख़बरें
एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुरेश की शानदार जीत, सचिन ने तीसरे दिन कड़े मुकाबले में जीत हासिल की
आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले दो मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया
Celebrities Reaction India Win: अजय देवगन से महेश बाबू तक, टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर सितारों ने दी बधाई
कीवियों को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया का ‘देसी’ जश्न, मैदान पर ही शुरू हुआ डांस, देखें PHOTOS
भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
एशिया कप के लिए हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है। इसी ग्रुप में भारत के साथ पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल भी है। ऐसे में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का शानदार मुकाबला खेला जाना है। यह मैच 19 जुलाई को होगा। जिसके बाद भारत और संयुक्त अरब अमीरात का मैच 21 जुलाई को होगा। वहीं भारत और नेपाल के बीच मुकाबला 23 जुलाई को होना है। सभी मैच टीम इंडिया दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ही खेलेगी।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल और सजना सजीवन।
Team india announced for women asia cup 2024 harmanpreet kaur will captain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMदिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PMवीडियो गैलरी

Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM














