-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Steve Smith Out Ashes Third Test Adelaide Toss Twist
एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, टॉस के दौरान बदल गई टीम; स्टीव स्मिथ हुए प्लेइंग-11 से बाहर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Australia vs England, 3rd Test: एशेज तीसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ अचानक बाहर हुए। पैट कमिंस ने बताया कि अस्वस्थ होने के कारण वह नहीं खेले, उनकी जगह उस्मान ख्वाजा को मौका मिला है।

स्टीव स्मिथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Steve Smith Out of 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अचानक इस टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। जिसकी जानकारी टॉस के समय ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने दी। इस सीरीज में पैट कमिंस अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं।
यह मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान मैच से एक दिन पहले ही कर दिया था, जबकि इंग्लैंड ने दो दिन पहले अपनी टीम घोषित कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया की घोषित टीम में स्टीव स्मिथ का नाम शामिल था, लेकिन जब टॉस के लिए कप्तान मैदान पर उतरे, तो प्लेइंग इलेवन में उनका नाम नहीं था।
उस्मान ख्वाजा को प्लेइंग में किया गया शामिल
टॉस के समय यह खुलासा हुआ कि स्टीव स्मिथ की जगह उस्मान ख्वाजा को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। हैरानी की बात यह रही कि उस्मान ख्वाजा को एक दिन पहले घोषित टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन ऐन मौके पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया। आखिर ऐसा क्या हुआ, जो रातों-रात स्टीव स्मिथ टीम से बाहर हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
IND W vs PAK W: महामुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पॉइंट्स टेबल में चमका भारत, इन टीमों की मुश्किलें बढ़ीं
ऑस्ट्रेलियाई टीम में पंजाब के निखिल चौधरी की एंट्री, 60 साल का इतिहास बदल मैदान पर रचेंगे नया कीर्तिमान
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
पैट कमिंस ने बताया क्यों बाहर हुए स्टीव स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस के दौरान स्टीव स्मिथ के अचानक बाहर होने की वजह भी स्पष्ट की। कमिंस ने बताया कि स्मिथ पिछले कुछ दिनों से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। उन्होंने कहा, “स्टीव पिछले कुछ दिनों से थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। वह आज सुबह मैदान पर आए और खेलने की पूरी कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं लगा कि वह मैच खेलने की स्थिति में हैं। इसके बाद वह घर चले गए।”
यह भी पढ़ें: एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 का ऐलान, पैट कमिंस के साथ नाथन लियोन की हुई वापसी
कमिंस ने यह भी कहा कि टीम के लिए यह राहत की बात है कि उनके पास उस्मान ख्वाजा जैसा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है, जो तुरंत उनकी जगह ले सकता है। कमिंस ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमारे पास उजी (उस्मान ख्वाजा) जैसा खिलाड़ी है, जो उनकी जगह ले सकता है। वह इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
एडिलेड टेस्ट के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड, जेक वेदरल्ड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
Steve smith out ashes third test adelaide toss twist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोरेगांव की 33 आंगनवाड़ियां जर्जर, बच्चों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा
Jun 28, 2026 | 04:04 PMनागपुर में बनेगा ‘बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स’! नितिन गडकरी और प्रशासन का मेगा प्लान तैयार
Jun 28, 2026 | 04:04 PM‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
Jun 28, 2026 | 03:59 PMभंडारा में बारिश की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता, खरीफ बुआई ठप
Jun 28, 2026 | 03:57 PMनासिक में दर्दनाक हादसा; कार की टक्कर से मध्यप्रदेश के मजदूर दंपत्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
Jun 28, 2026 | 03:53 PMनाले पर अतिक्रमण से फैक्ट्रियों व स्कूलों में भरा था 3 फीट पानी, नुकसान के बाद भी नहीं जागा नागपुर प्रशासन
Jun 28, 2026 | 03:51 PMनासिक में बिना OC इस्तेमाल हो रहीं 46,389 संपत्तियां, विधानसभा में मंत्री का खुलासा- वसूला जाएगा भारी जुर्माना
Jun 28, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM














