सामाजिक समानता पर हमला: संगारेड्डी में फुले प्रतिमा पर हमला, भुजबल ने अमित शाह को लिखा पत्र

Nashik Social Justice: तेलंगाना के संगारेड्डी में महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा से छेड़छाड़ की कोशिश पर दलित-ओबीसी संगठनों में आक्रोश है। छगन भुजबल ने अमित शाह को पत्र लिखा।
Attack on social equality: Phule statue vandalized in Sangareddy, Bhujbal writes letter to Amit Shah
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Jyotiba Phule Statue Attack: नासिक तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा को खंडित करने के प्रयास की घटना सामने आई है। मौके पर तैनात पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इस घटना के बाद से दलित और ओबीसी संगठनों में भारी रोष व्याप्त है।

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और मंत्री छगन भुजबल ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। भुजबल ने कहा कि महात्मा फुले की प्रतिमा पर हमला सामाजिक समानता की विचारधारा पर हमला है।

दोषियों पर हो कार्रवाई

उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत रूप से संज्ञान लेने और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने की मांग की है। बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, उन्होंने कहा, यह हमला केवल महात्मा फुले पर नहीं, बल्कि दलितों, आदिवासियों और ओबीसी समाज पर हुआ प्रहार है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विचारधाराएं फुले और डॉ. आंबेडकर के समानता के विचारों से द्वेष रखती है और यह हमला बहुजन आंदोलन को दबाने की कोशिश है।

आंबेडकर ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए.रेवत रेड्डी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए और पूछा कि राज्य में ऐसी घटनाएं बार-बार होने के बावजूद सरकार मूकदर्शक क्यों बनी हुई है। फिलहाल, संगारेड्डी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी अरेस्ट

नासिक एक नाबालिग लड़की का पीछा करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 13 वर्ष है। आरोपी सूरज सोनवणे (निवासी नागचौक, पंचवटी) ने अपनी जान-पहचान की पीड़िता से पूछा कि क्या वह उसके साथ वणी गढ़ चलेगी।

जब लड़की ने मना कर दिया, तो उसने तुम मेरे साथ गार्डन चलो" कहकर उसके साथ छेड़छाड़ की। पंचवटी पुलिस ने इस अपराध को दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक नेमाणे कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com