'गण-गण गणात बोते' से गूंजा शेगांव! गजानन महाराज प्रकट दिन पर सांसद-विधायकों समेत लाखों भक्तों ने टेका मत्था

Gajanan Maharaj Prakat Din 2026: श्री संत गजानन महाराज का 148 वां प्रकट दिन समारोह। शेगांव में 3 लाख से अधिक भक्तों ने टेका मत्था। नगर परिक्रमा और महाप्रसाद से भक्तिमय हुई संतनगरी।
148th Prakat Din of Shri Sant Gajanan Maharaj celebrated in Shegaon.
संत गजानन महाराज की झांकी (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Sant Gajanan Maharaj 148th Anniversary: श्री संत गजानन महाराजांचा १४८ वें प्रकटदिन समारोह में रविवार को हजारों की संख्या में आए भक्तगणों द्वारा किए गए गण-गणात बोते के जयघोष से संतनगरी गूंज उठी। हजारों दिंडियां और वारककरियों की उपस्थिति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया था।

एक अनुमान के अनुसार करीब तीन लाख से भी अधिक लोगों ने दर्शन कर अपनी हाजिरी लगाई। इस मौके पर गजानन महाराज के रजत मुखौटे की नगर परिक्रमा की गई। सभी भक्त गण नतमस्तक हो कर अपने अराध्य की आराधना कर रहे थे।

शहर उत्सव में रहा सराबोर

संत गजानन महाराज प्रकट दिन पर पूरा शहर उत्सव में सराबोर रहा। विभिन्न मंदिरों के साथ साथ शहर के अनेक क्षेत्रों में चौराहों पर संत गजानन महाराज की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। और प्रतिमाएं श्रद्धा के साथ रखी गयी थीं। जहां पर हजारों लोगों ने संत गजानन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पूजा अर्चना की। गण गण गणात बोते से सारा शहर गूंज उठा। और तो और शहर के हजारों लोगों ने पैदल चल कर शेगांव में संत गजानन महाराज के दर्शन किए और वहां जाकर प्रसाद लिया।

अनेक स्थानों पर हुआ महाप्रसाद

शहर तथा जिले में अनेक स्थानों पर महाप्रसाद के आयोजन किए गए थे। शहर के साथ साथ अकोला जिले की अकोट, तेल्हारा, बालापुर, पातुर, मुर्तिजापुर, बार्शीटाकली और अकोला तहसील में भी अनेक स्थानों पर अनेक गांवों में संत गजानन महाराज की बहुत ही आस्था और श्रद्धा के साथ लोगों ने पूजा अर्चना की और अनेक स्थानों पर महाप्रसाद के आयोजन किए गए।

अनेक मान्यवरों ने की पूजा अर्चना

सांसद अनूप धोत्रे, विधायक वसंत खंडेलवाल, रणधीर सावरकर, डा. गजानन नारे, विधायक नितिन देशमुख, गुलाबराव गावंडे, गोपीकिसन बाजोरिया, रामप्रकाश मिश्रा, विजय अग्रवाल, मदन भरगड़, संग्राम गावंडे, राजेश मिश्रा, गिरीश जोशी, कृष्णा शर्मा, डा. योगेश साहू ने संत गजानन महाराज के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com