- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sri Lanka Pakistan T20i Series Before T20 World Cup 2026
T20 World Cup से पहले पाकिस्तान से भिड़ेगी श्रीलंका…पहला मुकाबला आज, किसका पलड़ा रहा है भारी?
SL vs PAK 1st T20: टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका दांबुला में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेंगे, जहां दोनों टीमें जीत के साथ तैयारियों को मजबूती देना चाहेंगी।
- Written By: अक्षय साहू

श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज (सोर्स- सोशल मीडिया)
SL vs PAK 1st T20 Match: टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के सभी मुकाबले श्रीलंका के दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे। सीरीज का पहला मैच बुधवार को खेला जाएगा, जिसमें दोनों टीमें जीत के साथ आगाज कर बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
इस सीरीज में मेजबान श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका के हाथों में होगी, जबकि पाकिस्तान की कमान सलमान अली आगा संभालेंगे। पहला मुकाबला शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैनकोड पर उपलब्ध रहेगी।
श्रीलंका को मिलेगा घरेलू परिस्थितियों का फायदा
श्रीलंका हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर एक त्रिकोणीय टी20 सीरीज में हिस्सा लेकर लौटी है, जहां उसका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका था। टीम को फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब घरेलू परिस्थितियों में खेली जा रही इस सीरीज में श्रीलंकाई टीम अपने फॉर्म में सुधार कर आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी, ताकि विश्व कप से पहले सही संयोजन तैयार किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
जॉन ब्लेन को 4 साल बाद फिर से मिला सम्मान, स्कॉटलैंड क्रिकेट ने हॉल ऑफ फेम में दोबारा किया शामिल
‘होली की रंग…’, BCCI सचिव देवजीत सैकिया और गौतम गंभीर ने दी होली की शुभकामनाएं
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल से पहले बप्पा के शरण में पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, जीत के लिए की प्रार्थना
T20 World Cup ने तोड़े कई रिकॉर्ड, ICC ने व्यूअरशिप के मामले में बनाया नया कीर्तिमान
दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए भी यह सीरीज बेहद अहम है, क्योंकि टी20 विश्व कप 2026 में उसे अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेलने हैं। ऐसे में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना पाकिस्तान की प्राथमिकता होगी।
आंकड़ों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी
अगर दोनों टीमों के बीच टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला हमेशा कांटे का रहा है, लेकिन आंकड़ों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक दोनों देशों के बीच खेले गए 24 टी20 मैचों में पाकिस्तान ने 14 में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है। ऐसे में आगामी सीरीज से रोमांच की पूरी उम्मीद की जा रही है।
सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालागे, महीश थीक्षाना, ट्रेविन मैथ्यू, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा।
यह भी पढ़ें: ICC ने नहीं मानी बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग, भारत में ही खेलने होंगें मैच, वरना…
सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम
सलमान अली आगा (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उस्मान तारिक, शादाब खान और उस्मान खान।
Sri lanka pakistan t20i series before t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Nadiya Ke Paar Holi Song: नदिया के पार की ‘गुंजा’ ने फिर रचाया होली का रंग, ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ पर किया डांस
Mar 04, 2026 | 06:18 PMत्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्ट को बर्खास्त करने की उठी मांग, श्रद्धालुओं की पिटाई पर अखाड़ा परिषद आक्रोशित
Mar 04, 2026 | 06:16 PMपाकिस्तान के नए हेड कोच बन सकते हैं सरफराज अहमद, PCB से मिला ऑफर, अगर ऐसा हुआ तो बन जाएगा ये विश्व रिकॉर्ड
Mar 04, 2026 | 06:06 PMMBMC स्थायी समिति के सभापति बने हसमुख गहलोत, अनीता पाटील को महिला बाल-कल्याण समिति की कमान
Mar 04, 2026 | 06:06 PMनासिक महापालिका की विशेष महासभा 6 मार्च को: सड़कों के गड्ढे और जल संकट पर होगा बड़ा फैसला
Mar 04, 2026 | 06:03 PM‘विरोध में कयामत तक खड़ी रहूंगी…’ महबूबा मुफ्ती का ईरान समर्थन में प्रदर्शन, ट्रंप-नेतन्याहू के जलाए पुतले
Mar 04, 2026 | 06:03 PMसातपुर मनपा कार्यालय में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, नाम सुधारने के लिए मांगे 2,000 रुपये
Mar 04, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM














