MBMC स्थायी समिति के सभापति बने हसमुख गहलोत, अनीता पाटील को महिला बाल-कल्याण समिति की कमान

MBMC Standing Committee: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका में स्थायी समिति के सभापति के रूप में हसमुख गहलोत और महिला बाल-कल्याण समिति की अध्यक्ष के रूप में अनीता पाटील का चयन हुआ।
मीरा भाईंदर समाचार, नगर निगम अपडेट, MBMC standing committee
Mira Bhayander municipal corporation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BJP Dominance MBMC: मीरा-भाईंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) में महत्वपूर्ण समितियों का गठन हो गया है। स्थायी समिति के सभापति पद पर भाजपा के हसमुख गहलोत का चयन किया गया है, जबकि महिला बाल-कल्याण समिति की सभापति के रूप में अनीता पाटील को जिम्मेदारी सौंपी गई है।मनपा में भाजपा के मजबूत संख्याबल के कारण दोनों समितियों पर पार्टी का दबदबा कायम रहा।

स्थायी समिति के सभापति पद के लिए भाजपा की ओर से हसमुख गहलोत मैदान में थे, जबकि कांग्रेस की तरफ से अनिल विरानी ने नामांकन दाखिल किया था। संख्याबल के समीकरण के चलते अंततः गहलोत के सिर सभापति का ताज सज गया। वहीं, 9 सदस्यीय महिला बाल-कल्याण समिति में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है। इसी के चलते अनीता पाटील को सभापति और हेमा बेलानी को उपसभापति पद की जिम्मेदारी मिली है।

प्रशासनिक कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद

गौरतलब है कि 16 सदस्यीय स्थायी समिति में भाजपा के 13 सदस्य हैं, जबकि कांग्रेस और शिवसेना के कुल 3 सदस्य हैं। वहीं महिला बाल-कल्याण समिति में भाजपा के 7 और कांग्रेस के 2 सदस्य शामिल हैं। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए दोनों समितियों में भाजपा का स्पष्ट वर्चस्व है। समितियों के गठन के बाद अब मनपा के प्रशासनिक कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

स्थायी समिति के सदस्य

हसमुख गहलोत, पंकज पांडे, दीपक सावंत, विशाल पाटील, संजय थराडे, आनंद पाजरेकर, वंदना भावरसार, हेमंत परमार, मनोज दुबे, गणेश शेट्टी, अनिल विरानी, नवीन सिंह, श्रीप्रकाश (सभी भाजपा), जय ठाकुर, अनिल सावंत (कांग्रेस) और शर्मिला बगाजी (शिवसेना)।

महिला बाल-कल्याण समिति के सदस्य

अनीता पाटील, हेमा बेलानी, सुरेखा सोनार, जया दत्ता, स्नेहा पांडे, रूपाली मोदी, दीप्ति भट्ट (भाजपा), रूबीना फिरोज और रिजवाना शेख (कांग्रेस)।

MBMC स्थायी समिति के सभापति बने हसमुख गहलोत, महिला बाल-कल्याण समिति की कमान अनीता पाटील को

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com