नासिक महापालिका की विशेष महासभा 6 मार्च को: सड़कों के गड्ढे और जल संकट पर होगा बड़ा फैसला

Standing Committee Nashik :नासिक मनपा की विशेष सभा 6 मार्च को। खराब सड़कों और पानी की किल्लत पर होगी चर्चा। आयुक्त मनीषा खत्री द्वारा पेश बजट में सुधार के लिए स्थायी समिति की बैठक भी प्रस्तावित।
NMC to hold a special meeting on March 6 to address Nashik's road potholes and water issues. Standing committee to discuss budget amendments proposed by Commissioner Manisha Khatri.
Nashik Municipal Corporation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Municipal Corporation: नासिक महानगरपालिका क्षेत्र में बड़ी संख्या में सड़कों पर पड़े गड्डों तथा शहर के नागरिकों को परेशान कर रही पानी की समस्या पर चर्चा करने के लिए महापालिका की विशेष सर्वसाधारण सभा आयोजित की गई है। यह सभा शुक्रवार, 6 मार्च को सुबह 11 बजे महापालिका मुख्यालय स्थित राजीव गांधी भवन के सभागार में आयोजित होगी।

महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार महापौर के अधिकार क्षेत्र में यह विशेष बैठक बुलाई गई है। बैठक में संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। स्थायी समिति के सभापति तथा सदस्यों द्वारा दिए गए

पत्रों के संदर्भ में नासिक शहर की सड़कों की खराब स्थिति, बढ़ते गड्डों और नागरिकों को झेलनी पड़ रही जल संकट की समस्या पर चर्चा कर आवश्यक उपायों संबंधी निर्णय लिए जाने की अपेक्षा है। इस बैठक पर नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों की नजरें टिकी हुई हैं और महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना जताई जा रही है।

सदस्यों के सुझावों पर किया जाएगा विचार

आयुक्त मनिषा खत्री द्वारा सोमवार को बजट स्थायी समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के बाद अब गुरुवार को समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सदस्यों द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों पर विचार किया जाएगा। इसके चलते आयुक्त द्वारा प्रस्तुत बजट में कुछ बदलाव संभव माने जा रहे हैं।

इस बैठक के बाद बजट महासभा के समक्ष रखा जाएगा, चार वर्षों की प्रशासकीय व्यवस्था के बाद निर्वाचित नगरसेवक अब सक्रिय हो गए हैं। इसके बाद लगातार बैठकों और सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में विभिन्न विषयों के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं पर भी चर्चा की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com