-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sarfraz Ahmed Has Been Offered A Coaching Position By The Pakistan Cricket Board
पाकिस्तान के नए हेड कोच बन सकते हैं सरफराज अहमद, PCB से मिला ऑफर, अगर ऐसा हुआ तो बन जाएगा ये विश्व रिकॉर्ड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Sarfraz Ahmed: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिर चर्चा में है। खबर है कि पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का नया हेड कोच बनाया जा सकता है, जिस पर जल्द फैसला संभव है।

सरफराज अहमद (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan Cricket News: पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव संभव है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टेस्ट टीम का मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव दिया है। बोर्ड अब उनके जवाब का इंतजार कर रहा है। यदि वह सहमति देते हैं तो टीम को जल्द नया हेड कोच मिल सकता है। यदि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को सरफराज खान के रूप में नया कोच मिलता है तो वो कोच बनने के साथ-साथ क्रिकेट जगत में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित कर देंगे। आइए जानते हैं कि वो क्या रिकॉर्ड हैं?
अगर ऐसा हुआ तो बन जाएगा ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 38 वर्षीय सरफराज अहमद को टेस्ट टीम की जिम्मेदारी संभालने का ऑफर दिया है। बोर्ड उनके जूनियर स्तर पर किए गए काम से काफी प्रभावित है। यही वजह है कि उन्हें रेड बॉल टीम की कमान सौंपने पर विचार किया गया है। यदि सरफराज इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो वह पाकिस्तान टेस्ट टीम के सबसे युवा मुख्य कोच बन जाएंगे।
व्यस्त है टेस्ट कैलेंडर
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पाकिस्तान का कार्यक्रम इस साल काफी व्यस्त रहने वाला है। मई में टीम बांग्लादेश दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद पाकिस्तान को वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का दौरा भी करना है। पिछली टेस्ट सीरीज पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में खेली थी, जो 1-1 से ड्रॉ रही थी। उस दौरान पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद ने अंतरिम मुख्य कोच की भूमिका निभाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
CWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कोच
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस समय वाइट बॉल और रेड बॉल क्रिकेट के लिए अलग-अलग कोचिंग ढांचा अपना रहा है। वनडे और टी20 टीम की जिम्मेदारी फिलहाल माइक हेसन के पास है। टेस्ट टीम के लिए पहले अजहर महमूद को अंतरिम मुख्य कोच बनाया गया था। अब बोर्ड स्थायी नियुक्ति के तौर पर सरफराज अहमद के नाम पर विचार कर रहा है।
सरफराज का अंतरराष्ट्रीय करियर
सरफराज अहमद का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी अनुभव से भरा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 61 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 3031 रन दर्ज हैं, जबकि वनडे में 2315 और टी20 में 818 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: फैंस के लिए बड़ी अपडेट, दो चरणों में जारी हो सकता है आईपीएल का पूरा शेड्यूल
सरफराज तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान की कप्तानी भी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में ही पाकिस्तान ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। अब देखना होगा कि वह कोच के रूप में नई पारी शुरू करने के प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं या नहीं।
Sarfraz ahmed has been offered a coaching position by the pakistan cricket board
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMभोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!
Jul 29, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














