- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Srh Chased The Second Highest Score In Ipl Against Pbks Abhishek Sharma Scored A Century
हैदराबाद ने पंजाब के खिलाफ चेज किया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक शर्मा ने मैदान पर दिखाया अपना विध्वंशक रूप
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। हैदराबाद की इस जीत में अभिषेक शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में शतक लगाया।
- Written By: संजय बिष्ट

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड (फोटो सोर्स- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क: पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की विस्फोटक पारी की बदौलत आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा चेज कर दिया है। मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने हैदराबाद के सामने 246 रनों का लक्ष्य रखा। इस स्कोर को हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। हैदराबाद की तरफ से आज अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 141 रन बनाए। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने भी अभिषेक का भरपूर साथ दिया। हेड ने पंजाब के खिलाफ 37 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 21 रन बनाकर नाबाद रहे।
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की हार का कारण उनकी गेंदबाजी रही। उनके गेंदबाज हैदराबाद के खिलाफ 245 रन का स्कोर नहीं बचा सके। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने आज बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। इस टीम के सभी गेंदबाजों की इकोनॉमी 10 से उपर की रही। मुकाबले में पंजाब के लिए सबसे महंगे गेदंबाज यश ठाकुर रहें। उन्होंने 2 ओवर में 16.50 की इकॉनामी से ज्यादा रन दिए। इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37, मार्को यान्सन ने 2 ओवर में 39, ग्लैन मैक्सवेल ने 3 ओवर में 40, युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 56 तो शशांक सिंह ने 2 ओवर में 27 रन दिए। पंजाब के लिए अर्शदीस सिंह और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट लिया।
अभिषेक शर्मा ने मैदान पर मचाया कोहराम
टी20 में किसी भी टीम के 200+ स्कोर चेज करना बहुत बड़ी बात होती है। वहीं, इस मुकाबले में हैदराबाद ने 245 रन चेज किया। हैदराबाद की इस सफल चेज के पीछे युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बहुत बड़ा हाथ था। इस मुकाबले में उन्होंने 256.36 की धाकड़ स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 55 गेंदों में 141 रन की पारी खेल पंजाब के जबड़े से जीत छीन ली। अभिषेक की इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
सम्बंधित ख़बरें
चेन्नई को हराकर शान से प्लेऑफ में पहुंची SRH, गुजरात टाइटन्स का टिकट भी पक्का, अब इन 5 टीमों के बीच होगी जंग
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
𝘼 𝙣𝙤𝙩𝙚-𝙬𝙤𝙧𝙩𝙝𝙮 𝙏𝙊𝙉 💯 A stunning maiden #TATAIPL century from Abhishek Sharma keeps #SRH on 🔝 in this chase 💪 Updates ▶ https://t.co/RTe7RlXDRq#TATAIPL | #SRHvPBKS | @SunRisers pic.twitter.com/ANgdm1n86w — IndianPremierLeague (@IPL) April 12, 2025
उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 171 रन की साझेदारी की। इस वक्त 66 के स्कोर पर ट्रेविस हेड युजवेंद्र चहल का शिकार बनें। लेकिन फिर भी अभिषेक शर्मा मैदान पर बने रहे। मैच के अंत में 141 के स्कोर पर वो अर्शदीप सिंह का शिकार बनें। जब अभिषेक शर्मा आउट हुए उस वक्त तक हैदराबाद की टीम मैच में अपने पाले में कर चुकी थी।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अय्यर और स्टाइनिस की तूफानी पारी नहीं आई काम
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर और मार्कस स्टाइनिस ने भी विस्फोटक अंदाज में अपनी पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने मात्र 36 गेंदों में 82 रन बना दिए। इसके अलावा प्रियाशं आर्य और विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने टीम को 66 रन की दमदार शुरुआत दी। प्रियांश ने 36 तो प्रभसिमरन ने 42 रन बनाए। अतं में पंजाब किंग्स के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने वाले मार्कस स्टाइनिस ने 309 के स्टाइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंदों पर 34 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, नेहाल वढेरा ने 27 रन बनाए।
Srh chased the second highest score in ipl against pbks abhishek sharma scored a century
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई और दुबई में इकबाल मिर्ची परिवार की करोड़ों की संपत्ति जब्त, ईडी का बड़ा एक्शन
May 19, 2026 | 10:30 AMडमी एडमिशन और कोचिंग साठगांठ के खिलाफ नासिक से उठी आवाज; सरकार से 3 साल के प्रतिबंध और जांच की मांग
May 19, 2026 | 10:20 AMपुलिस पर दबाव बनाने के लिए लगाई याचिका, हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता पर लगाया 50 हजार का जुर्माना
May 19, 2026 | 10:19 AMDharavi Redevelopment Project को मिली रफ्तार, लंबित मामलों के लिए SRA के विशेष शिविर शुरू
May 19, 2026 | 10:16 AMनागपुर ताजबाग में बुलडोजर एक्शन, कुछ देर रहा तनावपूर्ण माहौल; विरोध के बीच मनपा की बड़ी कार्रवाई
May 19, 2026 | 10:11 AMPM मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना ₹1.5 लाख के पार, पर चांदी के गिरे भाव
May 19, 2026 | 10:08 AMरूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!
May 19, 2026 | 10:05 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














