

Russia Drone Attack Chinese Ship: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही चीन के दौरे पर जाने वाले हैं। लेकिन इससे पहले एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिससे दोनों देशों की दोस्ती दुश्मनी में बदल सकती है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस अपने जिगरी दोस्त चीन के जहाज पर हमला कर उसे तबाह कर दिया है।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन ने दावा किया है कि, रूस ने काला सागर में जा रहे दो मालवाहक जहाजों पर ड्रोन हमला करके निशाना बनाया है। इसमें से एक चीन के स्वामित्व वाला जहाज था। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि रूस ने ये हमला जानबूझकर किया या अनजाने में। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पुतिन जल्द ही चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं।
ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते दुनिया का ध्यान रूस और यूक्रेन के युद्ध से हट गया है। लेकिन यह युद्ध अभी भी जारी है और दोनों देश एक दूसरे पर हर दिन हमला भी कर रहे हैं। यूक्रेन ने रूस से अपनी जमीन वापस ले ली और रूस के कई इलाकों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले कर रहा है। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को गुए हमलों में दो नागरिक जहाज बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। इसमें एक जहाज पर मार्शल आइलैंड्स का झंडा लगा था। जबकि दूसरा जहाज गिनी-बिसाऊ के झंडे के तहत चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, दोनों जहाज आडेसा क्षेत्र के बंदरहगाहों की तरफ जा रहे थे।
यूक्रेनी नौसेना ने दावा किया कि चीन के स्वामित्व वाले जहाज KSL Deyang पर भी हमला हुआ। इस जहाज में चीनी चालक दल मौजूद था और आइलैंड्स के झंडे के तहत यात्रा कर रहा था। यूक्रेनी नौसेना ने सबूत के तौर पर जहाज की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें जहाज का एक हिस्सा जला हुआ नजर आ रह है। ओडेसा को यूक्रेन का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। इसके चलते रूस पिछले चार साल में कई बार यह हमले कर चुका है।
यूक्रेन के दावे पर फिलहाल रूस ने कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस हमले की टाइमिंग को लेकर चर्चा तेज है। क्योंकि हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब रूसी राष्ट्रपति पुतिन चीन यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। जहां उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होनी तय है। ऐसे में रूस की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।