साउथ अफ्रीका को लगा करारा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी

Tony De Zorzi Ruled Out Of ODI Series: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज टोनी डी जोरजी इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वो साउथ अफ्रीका लौट जाएंगे।
साउथ अफ्रीका को लगा करारा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये धाकड़ खिलाड़ी
टोनी जी जोरजी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Tony De Zorzi Ruled Out Of ODI Series Vs England: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान साउथ अफ्रीका का बड़ा झटका लगा है। टोनी डी जोरजी चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। लीड्स में पहले मैच के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वो अब अगले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वो जल्द ही अफ्रीका वापस लौट जाएंगे।

सीरीज के पहले मैच में फील्डिंग करते हुए टोनी डी जोरजी ने जोस बटलर के शॉट को बाउंड्री जाने से रोकने के प्रयास में चोटिल हो गए। हालांकि वो बाउंड्री बचाने में कामयाब हो गए। लेकिन इस दौरान उनकी बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई। जिसके बाद तुरंत उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

मैदान पर नहीं लौटे डी जोरजी

उसके बाद वो मैदान पर नहीं दिखें। जरूरत पड़ने पर वो बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध थे, लेकिन साउथ अफ्रीका को 132 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करना था तो उनकी जरूरत भी नहीं पड़ी। इंजरी के बाद अब वो स्कैन और इलाज के लिए साउथ अफ्रीका वापस लौटेंगे।

टोनी डी जोरजी की जगह कौन लेगा?

साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम इन दिनों कई चोटों और खिलाड़ियों की फिटनेस समस्याओं से जूझ रही है। टीम के रिजर्व खिलाड़ी टॉनी डी जोरजी की जगह किसी नए बल्लेबाज को शामिल नहीं किया गया है। वो मैथ्यू ब्रीत्जके की गैरमौजूदगी में खेले थे, लेकिन अब मैथ्यू ब्रीत्जके अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर चुके हैं।

मैथ्यू ब्रीत्जके करेंगे नंबर-4 पर बल्लेबाजी

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे और इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच नहीं खेला था, लेकिन अब वो पूरी तरह फिट हैं और गुरुवार को होने वाले दूसरे वनडे में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। उम्मीद है कि वे फिर से नंबर 4 पर बल्लेबाजी करेंगे।

रबाडा नहीं हुए हैं फिट

टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। टखने में सूजन के कारण वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के वनडे नहीं खेले थे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी नहीं उतरे। उनकी गैरमौजूदगी में कोडी यूसुफ को टीम में शामिल किया गया है, जो इंग्लैंड में घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। इससे संकेत मिलता है कि रबाडा शायद टी20 सीरीज तक ही वापस लौट पाएंगे।

टेम्बा बावुमा की फिटनेस भी है चिंता का सबब

इसके अलावा कप्तान टेम्बा बावुमा की फिटनेस भी चिंता का विषय बनी हुई है। उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी और तब से वे 'वर्कलोड मैनेजमेंट' के तहत सीमित मैच खेल रहे हैं। बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे खेला है, लेकिन टीम उन्हें बाकी दो वनडे में से किसी एक में आराम दे सकती है ताकि उनकी फिटनेस बनी रहे।

Navbharat Live
navbharatlive.com