- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- South Africa Announced Womens Team For World Cup 17 Year Batter Include This Team
महिला वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम घोषित, 17 वर्षीय विकेटकीपर बैटर को मिली जगह
South Africa women's team for World Cup: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में 17 वर्षीय खिलाड़ी को भी शामिल किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

साउथ अफ्रीका की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
South Africa announced Women’s team for World Cup: महिला वर्ल्ड कप 2025 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान कर दिया गया है। 30 सितंबर से शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम में 17 साल की युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कराबो मेसो को भी टीम में शामिल किया गया है।
मेसो ने इस साल मार्च में श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में सीनियर टीम के लिए डेब्यू की थी। उसके बाद वो साउथ अफ्रीका के लिए अब तक दो वनडे मुकाबले और पांच टी20 मुकाबले खेल चुकी है। मेसो 2023 और 2025 में दो अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में भाग लेने के बाद अपने पहले सीनियर विश्व कप में हिस्सा लेंगी।
डेन वैन नीकर्क को नहीं मिली जगह
साउथ अफ्रीका ने महिला वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान डेन वैन नीकर्क को शामिल नहीं किया गया है। जिन्होंने हाल में ही संन्यास से वापसी की थी। ऐसी पहले से ही संभावना थी कि उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ICC Women’s T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा
Women’s T20I Challenge Trophy का शेड्यूल किया, ICC पहली बार 5 टीमों के साथ कराएगा ये टूर्नामेंट
ICC ने Amelia Kerr को दिया बड़ा सम्मान, मार्च में बल्ले और गेंद से धमाल मचाने के लिए मिला ये इनाम
Women’s T20 World Cup 2026 के लिए प्राइज मनी का हुआ ऐलान, विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
यह भी पढ़ें: केशव महाराज ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा कारनामा करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी स्पिनर बने
नीकर्क ने वर्ल्ड कप खेलने के लिए अपने संन्यास से वापसी का फैसला किया था। लेकिन क्रिकेट साउथ अफ्रीका की चयनकर्ताओं ने पूर्व कप्तान को तवज्जो नहीं दिया और युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। साउथ अफ्रीका ने लॉरा वोलवार्ट की नेतृत्व में टीम की घोषणा की। इसके अलावा टीम में पूर्व कप्तान सुने लुस, मारिजेन कैप, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका जैसी अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।
वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान से होगा मुकाबला
साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 16 सितंबर, दूसरा मुकाबला 19 सितंबर और तीसरा और आखिरी मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्ड कप खेलने भारत आएगी।
वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से खेलेगी पहला मुकाबला
महिला वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की टीम अपना पहला मुकाबला तीन अक्टूबर को गुवाहाटी में इंग्लैंड से भिड़ेगी। वहीं टूर्नामेंट के मेजबान भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका 9 अक्टूबर को विशाखापत्तनम के मैदान में उतरेगी।
वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
लॉरा वोलवार्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायोन, नेदिन डि क्लार्क, मारिजेन कैप, ताजमिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसेन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे। ट्रैवलिंग रिजर्व: मिआने स्मिट।
South africa announced womens team for world cup 17 year batter include this team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शहर की सफाई में छत्रपति संभाजीनगर मनपा का मेगा एक्शन, 6.4 टन प्लास्टिक जब्त, खुद के ठेकेदार को भी नहीं बख्शा
Apr 29, 2026 | 01:27 PMनाफेड पोर्टल अचानक बंद होने से किसानों में हड़कंप; वरोरा मंडी में हंगामा, पोर्टल पुन: शुरू करने की उठी मांग
Apr 29, 2026 | 01:25 PMगोरेवाड़ा सफारी बुकिंग में कटौती से पर्यटक परेशान, 18 से घटकर 7 बसें ऑनलाइन; एडवांस टिकट व्यवस्था पर उठे सवाल
Apr 29, 2026 | 01:17 PMPakistan Gas Shortage: पाकिस्तान में भयंकर ईंधन संकट, लोग गुब्बारों में गैस भरकर बना रहे हैं खाना
Apr 29, 2026 | 01:17 PM₹40 हजार से कम में लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, बैटरी और कैमरा देख हो जाएंगे हैरान
Apr 29, 2026 | 01:12 PMपीएम मोदी ने हरदोई से किया गंगा एक्सप्रेसवे को लोकार्पण, बोले- शिलान्यास भी हम करते हैं और उद्घाटन भी
Apr 29, 2026 | 01:07 PMMLA Nirmala Sapre Case: Congress ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी! सप्रे को मिल सकती है राहत
Apr 29, 2026 | 01:04 PMवीडियो गैलरी

झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
Apr 28, 2026 | 11:03 PM
₹10 लाख और स्कॉर्पियो नहीं मिली तो शादी से मुकरा दूल्हा, सज-धजकर इंतजार करती रही दुल्हन; घर में पसरा सन्नाटा
Apr 28, 2026 | 10:41 PM
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
Apr 28, 2026 | 10:23 PM
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 10:02 PM
दिल्ली से बंगाल तक छिड़ी जंग! आतिशी ने याद दिलाया भाजपा का वो ‘झूठा’ वादा! जो अब तक नहीं हुई पूरा- VIDEO
Apr 28, 2026 | 09:58 PM














