एक मैच, दर्जनों रिकॉर्ड...ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे में बने कई अटूट कीर्तिमान

Australia vs South Africa, 3rd ODIs: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे वनडे में कुल एक दर्जन से ज्यादा रिकॉर्ड बने। इस दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड भी बने, जो शायद ही टूट पाए।
एक मैच, दर्जनों रिकॉर्ड...ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे में बने कई अटूट कीर्तिमान
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Australia vs South Africa, 3rd ODIs: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने 276 रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कुल एक दर्जन रिकॉर्ड बने। रनों के लिहाज से ऑस्ट्रेलिया की यह दूसरी सबसे बड़ी है।

वहीं रनों के लिहाज से यह साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है। हालांकि, इस हार के बाद भी साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने में कामयाब रही। साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से जीत लिया। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पिछली पांच वनडे सीरीज में जीत हासिल की है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका की पिछली पांच वनडे सीरीज

  • साउथ अफ्रीका ने 5-0 से जीत हासिल की (2016)
  • साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीत हासिल की (2018)
  • साउथ अफ्रीका ने 3-0 से जीत हासिल की (2020)
  • साउथ अफ्रीका ने 3-2 से जीत हासिल की (2023)
  • साउथ अफ्रीका ने 2-1 से जीत हासिल की (2025)*

वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने का रिकॉर्ड अब साउथ अफ्रीका के नाम हो गया है। 3 मैच या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका ने 9 सीरीज में जीत हासिल की है। दोनों टीमों को बीच 15 वनडे सीरीज खेली गई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज़्यादा द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत (सीरीज में 3+ मैच)

  • 9 - दक्षिण अफ्रीका (15 श्रृंखलाएँ)*
  • 8 - इंग्लैंड (21)
  • 6 - भारत (14)
  • 4 - श्रीलंका (8)
  • 4 - पाकिस्तान (11)

ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 431 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 155 रनों पर ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका ने यह मुकाबला 276 रनों से गंवाया। यह साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी हार है।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा हार का अंतर (रनों के अंतर से)

  • 276 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैके, 2025*
  • 243 बनाम भारत, ईडन गार्डन्स, 2023
  • 182 बनाम पाकिस्तान, गक्बरहा, 2002
  • 180 बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2013

ऑस्ट्रेलिया के लिए एकदिवसीय मैचों में सबसे बड़ा जीत का अंतर (रनों के अंतर से)

  • 309 बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023
  • 276 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025*
  • 275 बनाम अफग़ानिस्तान, वाका, 2015
  • 256 बनाम नामीबिया, पोटचेफस्ट्रूम, 2003

वनडे में सर्वाधिक 250 से ज़्यादा साझेदारियों में शामिल

  • 5 - डेविड वार्नर
  • 3 - सचिन तेंदुलकर
  • 3 - सौरव गांगुली
  • 3 - ट्रेविस हेड*

* कैमरून ग्रीन ने तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 8 छक्का लगाया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक पारी में दूसरा सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इससे पहले 2006 में रिकी पोंटिंग ने जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 छक्के लगाए थे।

*ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में कुल 18 छक्के लगाए, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा लगाए गए दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे ज्यादा छक्के सिर्फ इंग्लैंड ने लगाए हैं। इंग्लैंड ने 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 छक्के जड़े थे।

एक वनडे पारी में ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के

  • 20 बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2023
  • 19 बनाम भारत, बेंगलुरु, 2013
  • 19 बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023
  • 18 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025*

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी

260 - आगा सलमान और मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान), कराची, 2025 257 - ए. रज्जाक और सलीम इलाही (पाकिस्तान), गकेबेरहा, 2002 250 - ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), मैके, 2025* 232 - जोस बटलर और डेविड मलान (इंग्लैंड), किम्बरली, 2023

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com