- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Bhiwandi Tribal Youth Tortured Chilli Powder Brick Kiln Owner Debt Case
ठाणे में हैवानियत! भाई ने नहीं चुकाया कर्ज, तो युवक को पेड़ से उल्टा लटकाकर पीटा, घावों पर छिड़की मिर्च
Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे में ईंट भट्ठा मालिक की बर्बरता; भाई के कर्ज न चुकाने पर आदिवासी युवक का अपहरण कर उसे पेड़ से उल्टा लटकाया और जख्मों पर मिर्च झोंक दी।
- Written By: आकाश मसने

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Thane Tribal Youth Tortured: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां भिवंडी इलाके में एक ईंट भट्ठा मालिक ने महज 50,000 रुपये के विवाद में एक आदिवासी युवक के साथ ऐसी बर्बरता की, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। कर्ज बड़े भाई ने लिया था, लेकिन उसकी सजा छोटे भाई को दी गई। आरोपी ने युवक को न सिर्फ अगवा किया, बल्कि उसे पेड़ से उल्टा लटकाकर उसके जख्मों पर मिर्च पाउडर तक छिड़क दिया।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान 25 वर्षीय सुभाष शिनवार भोइर के रूप में हुई है। सुभाष के बड़े भाई ने ईंट भट्ठा मालिक नंदू देओलिकर से 50,000 रुपये उधार लिए थे। उधार लेने के बाद सुभाष का भाई लापता हो गया और पैसे वापस नहीं कर पाया। इसी बात से नाराज होकर आरोपी नंदू और उसके एक साथी ने सुभाष को निशाना बनाने की साजिश रची।
अगवा कर दी रूह कंपाने वाली यातनाएं
बुधवार दोपहर को आरोपियों ने सुभाष को झांसा दिया कि वे उसके लापता भाई को खोजने जा रहे हैं। इसी बहाने उन्होंने सुभाष को जबरन अपनी कार में बिठा लिया। जब भाई का पता नहीं चला, तो आरोपी उसे भिवंडी के ‘पाये’ स्थित अपने ईंट भट्ठे पर ले गए।
सम्बंधित ख़बरें
LPG संकट के बीच डोंबिवली में साइबर स्ट्राइक, गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर महिला से 3 लाख की ठगी
नवेगांव-नागझिरा में वनाग्नि रोकथाम के लिए जनजागरण: जंगल को आग से बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी- सावन बहेकार
Gondia News: गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट पर सस्पेंस, 1 मई से बुकिंग बंद, फिर थमेगी इंडिगो की उड़ान?
Weather Update: मार्च में ही लू जैसे हालात, अकोला में पारा 42 डिग्री तक पहुंचा, अमरावती रहा सबसे गर्म
प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, वहां आरोपियों ने सुभाष पर धारदार हथियारों से हमला किया। जब वह लहूलुहान हो गया, तो आरोपियों ने उसके हाथ-पैर रस्सियों से बांध दिए और उसे एक पेड़ से उल्टा लटका दिया। सुभाष दर्द से कराहता रहा और मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। क्रूरता की हदें पार करते हुए उन्होंने सुभाष के ताजे घावों पर तीखा मिर्च पाउडर मल दिया।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र में मौसम का यू-टर्न: 17 से 20 मार्च तक विदर्भ-मराठवाडा में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपहरण, मारपीट और अत्याचार का मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी नंदू देओलिकर और उसके साथी की तलाश तेज कर दी गई है। स्थानीय आदिवासी संगठनों ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है।
Thane bhiwandi tribal youth tortured chilli powder brick kiln owner debt case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
परमाणु युद्ध की दहलीज पर दुनिया! ईरान ने तुर्किये में US बेस पर दागी मिसाइलें, युद्धपोत पर भी हमले का दावा
Mar 13, 2026 | 05:21 PMविदेश में नौकरी के नाम पर युवाओं को बना रहे ‘साइबर गुलाम’, बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत ठुकराई
Mar 13, 2026 | 05:20 PMLPG संकट के बीच डोंबिवली में साइबर स्ट्राइक, गैस कनेक्शन काटने की धमकी देकर महिला से 3 लाख की ठगी
Mar 13, 2026 | 05:18 PM‘एक्टर्स के पीछे नहीं भागता…’, कार्तिक आर्यन को लेकर प्रियदर्शन का चौंकाने वाला रिएक्शन, फैंस रह गए हैरान
Mar 13, 2026 | 05:17 PMनवेगांव-नागझिरा में वनाग्नि रोकथाम के लिए जनजागरण: जंगल को आग से बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी- सावन बहेकार
Mar 13, 2026 | 05:07 PMGondia News: गोंदिया-हैदराबाद फ्लाइट पर सस्पेंस, 1 मई से बुकिंग बंद, फिर थमेगी इंडिगो की उड़ान?
Mar 13, 2026 | 05:03 PMसंजय राउत: गटर से गैस निकाल कर देगी सरकार? नोटबंदी के बाद फिर देशभर में LPG के लिए लगी कतार
Mar 13, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM
LPG संकट पर भड़के राहुल गांधी, सरकार को लगाई फटकार, बोले- संभल जाओ ये केवल शुरुआत
Mar 13, 2026 | 01:23 PM
हमें रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की इजाजत क्यों चाहिए, संसद में गरजे राहुल गांधी- VIDEO
Mar 12, 2026 | 10:00 PM
‘कुर्सी तो कुर्सी है, निगाहों से उतर जाओगे’, राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी का शायराना प्रहार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:55 PM
संभल के CO का सख्त अल्टीमेटम, ईरान के लिए छाती पीटनी है तो वहीं जाओ, यहां फिजा बिगाड़ी तो खैर नहीं- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:50 PM
भारत में गहरा सकता है ऊर्जा संकट! कच्चे तेल के साथ एलएनजी की कीमतें दोगुनी, जानें अब क्या करेगी सरकार- VIDEO
Mar 12, 2026 | 09:42 PM











