- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kagiso Rabada Becomes 5th Highest Wicket Taker For South Africa
कगिसो रबाडा ने जैक कैलिस को पीछे छोड़ते हुए रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कगिसो रबाडा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वो साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं।

कगिसो रबाडा (फोटो- सोशल मीडिया)
लॉर्ड्स: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 8 विकेट चटका चुके हैं। शानदार प्रदर्शन करते हुए रबाडा ने साउथ अफ्रीका के लिए एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रबाडा ने जैक कैलिस को पीछे छोड़ दिया।
साउथ अफ्रीका के लिए रबाडा के नाम अब 574 विकेट हो गया है। उन्होंने जैक कैलिस के 572 विकेट को पीछे छोड़ते हुए साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की पहली पारी में रबाडा ने 51 रन देकर 5 और दूसरी पारी में अभी तक 3 विकेट ले चुके हैं। पहली पारी में पांच विकेट लेकर भी कई उपलब्धियां अपने नाम की थी।
रबाडा ने दूसरी पारी में ख्वाजा और ग्रीन को किया चलता
कगिसो रबाडा ने दूसरी पारी में उस्मान ख्वाजा को फिर अपना शिकार बनाया। वहीं कैमरून ग्रीन को लगातार दूसरी पारी में दूसरी बार आउट किया। ग्रीन को आउट करते ही रबाडा ने जैक कैलिस को पीछे छोड़ दिया। कैलिस ने अपने 19 साल के करियर के दौरान दक्षिण अफ्रीका के लिए सभी प्रारूपों में 513 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 572 विकेट लिए, जबकि 242 मैचों (टेस्ट, वनडे और टी20आई) में रबाडा ने 574 बल्लेबाजों को आउट किया है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, WTC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारत से आगे निकली बांग्लादेश
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
अहमदाबाद में दिखा रबाडा और कोहली के बीच संघर्ष, लगातार पांच चौके खाने के बाद गेंदबाज ने ऐसे लिया बदला
दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट
- शॉन पोलक – 823
- डेल स्टेन – 697
- मखाया एनटिनी – 661
- एलन डोनाल्ड – 602
- कागिसो रबाडा – 574*
- जैक कैलिस – 572
- मोर्ने मोर्केल – 535
- केशव महाराज – 295*
- इमरान ताहिर – 291
- लांस क्लूजनर – 272
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक विकेट लेने का ओवरऑल रिकॉर्ड पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शॉन पोलक के नाम है। पोलक ने 414 मैचों में टेस्ट, वनडे और टी20आई में दक्षिण अफ्रीका के लिए 823 विकेट लिए। उनके बाद डेल स्टेन (697), मखाया एनटिनी (661) और एलन डोनाल्ड (602) के नाम है।
WTC Final 2025 के पहले ही दिन बने कई रिकॉर्ड, SA vs AUS मैच के बीच इन खिलाड़ियों ने रचा कीर्तिमान
ऐसा रहा है अभी तक मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 212 रन बनाए। वहीं साउथ अफ्रीका टीम पहली पारी में 138 रनों पर ही ढेर हो गई। पहली पारी के आधार पर 74 रनों की बढ़त बनाई। वहीं दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया का अभी 218 रनों से आगे है।
Kagiso rabada becomes 5th highest wicket taker for south africa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गोवंडी-मानखुर्द में अवैध स्कूल और अस्पतालों का जाल, बच्चों के भविष्य और मरीजों की जान पर खतरा
Jun 16, 2026 | 11:13 AMMaha TET 2026 Postponed: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 28 जून को, आज से मिलेंगे एडमिट कार्ड
Jun 16, 2026 | 11:12 AMRedmi Turbo 5 आज होगा लॉन्च, 24GB RAM, 7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग से मचाएगा धूम
Jun 16, 2026 | 11:05 AMकांग्रेस के मंच पर सीटिंग को लेकर विवाद का वीडियो वायरल, दिग्विजय और पटवारी की मौजूदगी में दिखा असहज माहौल
Jun 16, 2026 | 11:04 AM‘खत्म हो गया अब घर जाओ…,’ तो इसलिए श्रीलंकाई टीम के अकेले भिड़ गए वैभव सूर्यवंशी? जानिए विवाद की असली जड़
Jun 16, 2026 | 11:02 AMTelegram Ban: NEET री-एग्जाम से पहले सरकार का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर लगाई रोक
Jun 16, 2026 | 11:01 AM16 जून का इतिहास: दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं वैलेनटीना तेरेशकोवा
Jun 16, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














