- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- South Africa Break Record Of Winning Most T20i Matches Against India
साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड बनाया
Most wins against India in T20Is: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में जीत दर्ज करके साउथ अफ्रीका ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। साउथ अफ्रीका ने टी20आई में भारत के खिलाफ सबसे जीत दर्ज कर ली है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

साउथ अफ्रीका (फोटो-सोशल मीडिया)
South Africa Break Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 51 रनों से करारी शिकस्त दे दी है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। दूसरे टी20 मुकाबले में भारत पर जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा T20I मैच जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
साउथ अफ्रीका ने भारत के लिए 33 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें 13 मुकाबले में जीत दर्ज किया है। जबकि 19 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही वो टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ 12-12 जीत हासिल की है। वहीं न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत को 10-10 बार हराया है।
भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाली टीम
| टीम | मैच | जीत | हार |
|---|---|---|---|
| साउथ अफ्रीका | 33 | 13 | 19 |
| ऑस्ट्रेलिया | 37 | 12 | 22 |
| इंग्लैंड | 29 | 12 | 17 |
| न्यूज़ीलैंड | 25 | 10 | 14 |
| वेस्ट इंडीज | 30 | 10 | 19 |
हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?
भारतीय कप्तान ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं और शुभमन गिल मिलकर एक अच्छी शुरुआत दे सकते थे क्योंकि हम हर समय अभिषेक शर्मा पर भरोसा नहीं कर सकते। जिस तरह से वह बैटिंग कर रहे हैं, उनका दिन खराब हो सकता है। मुझे, शुभमन और कुछ दूसरे बल्लेबाजों को भारतीय पारी को संभालना चाहिए था। मुझे लगता है कि यह एक स्मार्ट चेज होता। मुझे वह जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। थोड़ी और गहराई से बैटिंग करनी चाहिए थी। लेकिन हां, हम सीखते हैं, हम कोशिश करते हैं और आने वाले अगले गेम में बेहतर करते हैं। हम देखेंगे कि अगले गेम में हमारे लिए क्या होता है।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG: फिर मैदान पर दिखेंगे रोहित-कोहली, भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल का हुआ ऐलान
इधर भारत सेमीफाइनल में पहुंचा, उधर पाकिस्तानियों का फूटा गुस्सा, लाइव शो में एंकर ने तोड़ा TV, देखें वीडियो
हरभजन सिंह टीम इंडिया में बनेंगे नए कोच? भारत के गेंदबाजों की बदलेगी स्थिति, बोर्ड ने रखा प्रस्ताव!
साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम का बड़ा कारनामा, किवी कप्तान को छोड़ा पीछे, अब नजर धोनी के रिकॉर्ड पर
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने T20I में रचा इतिहास, एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के…
मुकाबले का हाल
मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 213 रनों का बड़े स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन जोड़े, जबकि डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 162 रनों पर ऑलआउट हो गई और मुकाबले को 51 रनों से गंवा दिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाया। तिलक वर्मा ने 62 रनों की पारी खेली।
South africa break record of winning most t20i matches against india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Man Stuck In Lake Mud: गाद में फंसकर गई जान, नागपुर के सोनेगांव तालाब में दर्दनाक हादसा
Mar 03, 2026 | 10:39 AMकम बजट में बड़ा धमाका, अब और ताकतवर हुआ iPad Air, कीमत वही, स्टूडेंट्स के लिए शानदार मौका
Mar 03, 2026 | 10:37 AMकतर में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, दूतावास ने कहा- एयरस्पेस बंद है, एयरपोर्ट न जाएं
Mar 03, 2026 | 10:36 AMShare Market Closed: होली पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, सोमवार की भारी गिरावट के बाद निवेशकों ने ली राहत की सांस
Mar 03, 2026 | 10:35 AMJaspal Bhatti Career: जसपाल भट्टी को मिली ‘फ्लॉप शो’ से पहचान, हंसाते-हंसाते दिखाया सिस्टम का आईना
Mar 03, 2026 | 10:34 AMहिजबुल्लाह: लेबनान में ईरान का सबसे शक्तिशाली प्रॉक्सी और उसकी खूनी जंग की पूरी कहानी
Mar 03, 2026 | 10:14 AMGold-Silver Price: होली पर कारोबार बंद, लेकिन सोने-चांदी की कीमतों की उड़ान जारी, 3.5 लाख जा सकता है सिल्वर
Mar 03, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














