अभिषेक शर्मा ने T20I में रचा इतिहास, एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के...

Abhishek Sharma Create History: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20आई में अभिषेक शर्मा ने 2 छक्का लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने साल 2025 में अपना 50वां छक्का पूरा किया।
अभिषेक शर्मा ने T20I में रचा इतिहास, एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारत के...
अभिषेक शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abhishek Sharma Becomes 2nd Indian Cricketer After Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकालबे में अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिया। एक कैलेंडर साल में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के लगाने वालों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल होकर इतिहास रच दिया। वो एक साल में 50 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20I में 214 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 गेंदों पर 17 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के लगाए। दूसरे छक्के के साथ अभिषेक शर्मा ने साल 2025 के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 50वां छक्का पूरा किया। भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा से पहले यह उपलब्धि सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में अपने नाम किया था। साल 2022 में सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में 31 मैचों में 68 छक्के लगाए।

आईसीसी की फुल मेंबर टीम के लिए केवल दो खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया है। दोनों खिलाड़ी भारत के ही है। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 68 और अब अभिषेक शर्मा ने 2025 में 50 छक्का पूरा करके यह उपलब्धि हासिल की।

T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा छक्के (टेस्ट खेलने वाले देश)

खिलाड़ी देश मैच रन छक्के वर्ष
सूर्यकुमार यादव भारत 31 1164 68 2022
अभिषेक शर्मा भारत 19 790 50 2025
साहिबज़ादा फ़रहान पाकिस्तान 26 771 45 2025
सूर्यकुमार यादव भारत 18 733 43 2023
मोहम्मद रिज़वान पाकिस्तान 29 1326 42 2021
T20I में एक कैलेंडर साल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का ओवरऑल रिकॉर्ड ऑस्ट्रियाई बल्लेबाज करणबीर सिंह के नाम है। करनबीर सिंह ने यह कारनामा इसी साल किया है। करनबीर सिंह ने साल 2025 में अब तक खेले गए 32 मुकाबले में 122 छक्के लगाए हैं। उन्होंने इस साल 1488 रन बनाए।

T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा छक्के

खिलाड़ी देश मैच रन छक्के वर्ष
करनबीर सिंह ऑस्ट्रिया 32 1488 122 2025
सूर्यकुमार यादव भारत 31 1164 68 2022
फ़ियाज़ अहमद बहरीन 38 1202 67 2025
बिलाल ज़ल्मई ऑस्ट्रिया 36 1008 57 2025
आसिफ अली बहरीन 30 940 56 2025
मुहम्मद वसीम यूएई 26 909 55 2024
मुहम्मद वसीम यूएई 23 863 54 2023
बाबर हयात हांगकांग 27 651 50 2024
अभिषेक शर्मा भारत 19 790 50 2025
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2025 में अब तक पांच खिलाड़ियों ने 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे ऊपर करनबीर सिंह है। करनबीर सिंह ने 122 छक्के लगाए। उसके बाद फियाज अहमद है। जिन्होंने इस साल 67 छक्के लगाए हैं। बिलाला जल्मई ने 57, आसिफ अली ने 56 और अभिषेक शर्मा ने 50 छक्के लगाए।

2025 में T20I में सबसे ज़्यादा छक्के

खिलाड़ी देश मैच रन छक्के
करनबीर सिंह ऑस्ट्रिया 32 1488 122
फ़ियाज़ अहमद बहरीन 38 1202 67
बिलाल ज़ल्मई ऑस्ट्रिया 36 1008 57
आसिफ़ अली बहरीन 30 940 56
अभिषेक शर्मा भारत 19 790 50
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com