-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Quinton De Kock Half Century India Vs South Africa 2nd T20 2025
क्विंटन डी कॉक ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, 18 महीने बाद फॉर्म में लौटे, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs SA: भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में क्विंटन डिकॉक ने 26 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी का संकेत दिया।

क्विंटन डिकॉक (फोटो- सोशल मीडिया)
भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने बेहतरीन अर्धशतक जड़कर अपने फॉर्म में वापसी का संकेत दिया। हाल ही में संन्यास से लौटे बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 18 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी20 करियर का 17वां अर्धशतक था। डिकॉक ने पांचवीं बार 30 गेंदों से कम पर अर्धशतक पूरा किया।
26 गेंदों में अर्धशतक पूरा
डिकॉक ने 26 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। यह उनका भारत के खिलाफ टी20 में पांचवां अर्धशतक था। पहले टी20 मुकाबले में कटक में और पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 0 पर आउट होने के बाद, डिकॉक ने मुल्लांपुर में मैच की शुरुआत 2 रन से की और पांचवीं गेंद पर छक्का मारकर अपने इरादे साफ कर दिए।
चौकों और छक्कों से संभाली पारी
डिकॉक ने अर्शदीप के ओवर में एक छक्का और चौका लगाया, इसके बाद जसप्रीत बुमराह को भी छक्का जड़ा। छठे ओवर में उन्होंने अक्षर पटेल को छक्का लगाया। हार्दिक पंड्या को दो चौके और वरुण चक्रवर्ती को एक चौका जड़कर उन्होंने अर्धशतक पूरा किया। डिकॉक ने 9वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिससे उनकी पारी और अधिक प्रभावशाली बनी।
सम्बंधित ख़बरें
Ben Stokes Statement: बेन स्टोक्स ने कर दिया बड़ा ऐलान, संन्यास के बाद निभाना चाहते हैं यह अहम जिम्मेदारी
SL vs IND Test Series: श्रीलंका रवाना होने के बाद क्या होगा टीम इंडिया का शेड्यूल? देखें पूरी स्क्वाड
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी
टी20 करियर और रिकॉर्ड
क्विंटन डिकॉक ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक एक शतक और 17 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। भारत के खिलाफ उनका यह पांचवां अर्धशतक उनके अनुभव और क्षमता को दर्शाता है। टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन करके डिकॉक ने साबित किया कि संन्यास के बाद भी वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अहम योगदान दे सकते हैं।
भारत ने जीता टॉस
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुल्लांपुर में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता। टॉस जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका शानदार प्रदर्शन कर रही है। खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीका ने 14 ओवर के बाद 147 रन बना लिए हैं। वहीं, उसके दो विकेट पवेलियन लौट चुके हैं।
ये भी पढ़ें: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संभावित स्क्वॉड का हुआ ऐलान, विराट और पंत खेलेंगे टूर्नामेंट
भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसेन, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन।
Quinton de kock half century india vs south africa 2nd t20 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Aug 04, 2026 | 10:03 PMनहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
Aug 04, 2026 | 09:52 PMकौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PMभागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
Aug 04, 2026 | 09:49 PMदतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PMबदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
Aug 04, 2026 | 09:48 PMSawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Aug 04, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














