ODI Women’s World Cup 2025: स्मृति मंधाना के पास इतिहास रचने का मौका, बस इतने रन की है जरूरत
Smriti Mandhana has chance to Create History: स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ 32 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे। अब उन्होंने वनडे क्रिकेट में कुल 4919 रन पूरे कर लिए हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
स्मृति मंधाना (फोटो- सोशल मीडिया)
ICC Women’s Cricket World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना अभी तक जारी महिला वनडे वर्ल्ड कप में अपनी किसी भी बड़ी पारी का जादू नहीं दिखा पाई हैं। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें मंधाना केवल 8 रन बनाकर आउट हो गई थीं। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 23 रन की पारी खेली, जो सीमित जरूर थी, लेकिन उन्हें कुछ हद तक आत्मविश्वास दिया। अब अगले मैच में उनका सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इस मुकाबले में मंधाना के लिए एक खास मौका है। अगर वह इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो वनडे क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने जैसी बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकती हैं।
महिला वनडे में 5000 रन बनाने का मौका
स्मृति मंधाना के लिए महिला वनडे में 5000 रन पूरे करने के लिए अगले मैच में 81 रन बनाने की जरूरत है। इस उपलब्धि को हासिल करने पर वह दुनिया की पाँचवीं और भारत की दूसरी खिलाड़ी बन जाएंगी। इससे पहले ये कारनामा केवल चार खिलाड़ियों ने किया है। भारत की मिताली राज, इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड्स, न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और वेस्टइंडीज की सारा टेलर। इन चारों के नाम महिला वनडे में 5000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
मिताली राज के नाम है शीर्ष रिकॉर्ड
महिला वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम है। उन्होंने 232 मैचों की 211 पारियों में 7805 रन बनाए हैं, औसत 50.68 का है। चार्लेट एडवर्ड्स ने 191 मैचों में 5992 रन बनाए, सूजी बेट्स 173 मैचों में 5896 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। सारा टेलर 5873 रन के साथ चौथे और स्मृति मंधाना 4919 रन के साथ पाँचवें नंबर पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
मंधाना के वनडे आंकड़ें
स्मृति मंधाना ने वर्ष 2013 में महिला वनडे में डेब्यू किया। अब तक उन्होंने 110 वनडे मैचों में 13 शतक और 32 अर्धशतक बनाकर 4919 रन जुटाए हैं। मंधाना महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भारतीय बल्लेबाज हैं और भारत के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाली भी हैं। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने केवल 50 गेंदों में शतक बनाया था। ध्यान रहे कि पुरुष क्रिकेट में विराट कोहली का वनडे शतक का रिकॉर्ड 52 गेंदों में है।
ये भी पढ़ें: अब विदेशी लीग में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी, 1 दिसंबर से शुरु होगा टूर्नामेंट का आगाज
मंधाना का यह करियर उनके निरंतर संघर्ष, मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका अगला मैच न केवल उनके लिए बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी खास होगा। यह मुकाबला उनके 5000 रन पूरे करने और इतिहास रचने का अवसर साबित हो सकता है।
