वनडे में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, कोहली-सहवाग को भी छोड़ा पीछे; इस मामले में बनी नंबर-1

Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। मंधाना वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक पूरा करने वाली दुनिया की दूसरी बैटर बन गई है।
वनडे में स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, कोहली-सहवाग भी रह गए पीछे; इस मामले में बनी नंबर-1
स्मृति मंधाना (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Smriti Mandhana Create History: भारतीय महिला टीम की स्टाइलिस बैटर स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महज 50 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले दुनिया की दूसरी महिला बैटर बन गई है। इसके साथ ही मंधाना ने भारतीय पुरुष और महिला टीमों में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी मंधाना ने अपने नाम किया।

महिला वनडे क्रिकेट में मंधाना से तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मेग लैनिंग के पास है। मेग लैनिंग ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंदों में शतक जड़ा था। महिला क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर स्मृति मंधाना पहुंच गई है। वहीं पहली पारी में बेथ मूनी ने 57 गेंदों पर शतक लगाकर संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

मंधाना ने 50 गेंदों में पूरा किया शतक

स्मृति मंधाना ने महज 50 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। मंधाना ने अपना शतक छक्का लगाकर पूरा किया। मंधाना ने 18वें ओवर के दौरान ही शतक पूरा किया। हालांकि, वो 125 रन बनाकर आउट हो गई। इस दौरान उन्होंने 63 गेंदों में 17 चौके और 5 छक्के लगाए। इस मैच में मंधाना का स्ट्राइक लगभग 200 का रहा। इससे पहले स्मृति मंधाना ने सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। वो 23 गेंदों में भारतीय टीम के लिए अर्धशतक बनाने वाली पहली बैटर बन गई है।

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)

गेंदें खिलाड़ी विपक्षी टीम स्थान वर्ष
45 मेग लैनिंग न्यूज़ीलैंड महिला नॉर्थ सिडनी ओवल 2012
50 स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया महिला दिल्ली 2025
57 करेन रोल्टन दक्षिण अफ्रीका महिला लिंकन 2000
57 बेथ मूनी भारतीय महिला दिल्ली 2025
59 सोफी डिवाइन आयरलैंड महिला डबलिन 2018
60 चमारी अटापट्टू न्यूज़ीलैंड महिला गाले 2023
स्मृति मंधाना ने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सीरीज के निर्णायक मैच में 50 गेंदों में शतक लगाकर उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 16 अक्टूबर 2013 को जयपुर में भारत-ऑस्ट्रेलिया एकदिवसीय मैच के दौरान कोहली ने टीम इंडिया के लिए 52 गेंदों में एकदिवसीय शतक बनाया।

भारत के लिए सबसे तेज एकदिवसीय शतक (पुरुष या महिला)

गेंदें खिलाड़ी विपक्षी टीम स्थान वर्ष
50 स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया महिला दिल्ली 2025
52 विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया जयपुर 2013
60 वीरेंद्र सहवाग न्यूज़ीलैंड हैमिल्टन 2009
61 विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया नागपुर 2013
62 मोहम्मद अजहरुद्दीन न्यूज़ीलैंड वडोदरा 1988
62 केएल राहुल नीदरलैंड बेंगलुरु 2023
Navbharat Live
navbharatlive.com