Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20I इतिहास में भारतीय महिला टीम ने तीसरी बार 5-0 से किया क्लीन स्वीप, श्रीलंका का सूपड़ा साफ

Indian Women's Team: भारतीय महिला टीम ने T20I इतिहास में तीसरी बार 5-0 से क्लीन स्वीप किया। श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया ने महिला क्रिकेट में अपना दबदबा फिर साबित किया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Dec 31, 2025 | 01:10 PM

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Women’s Team Clinch T20 Series by 5-0: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेली गई पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम ने 15 रनों से जीत दर्ज कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया है। ऐसा तीसरी बार है, जब भारतीय महिलाओं ने किसी टीम के विरुद्ध 5-0 के अंतर से टी20 सीरीज अपने नाम की।

श्रीलंका को किया क्लीन स्वीप

इस सीरीज का पहला मैच भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया था, जिसके बाद अगला मैच 7 विकेट से जीता। टीम इंडिया ने तीसरे मुकाबले को 8 विकेट से जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना ली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने तीसरे मैच में 221 रन बनाकर 30 रन से जीत हासिल की, जिसके बाद अंतिम मुकाबले को 15 रन से अपने नाम किया। श्रीलंकाई महिला टीम ने टी20 इतिहास में अब तक सिर्फ चार बार पांच मुकाबलों की सीरीज खेली है। ऐसा पहला मौका है, जब श्रीलंका को 0-5 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने जीती थी 5-0 से सीरीज

9-20 नवंबर के बीच वेस्टइंडीज में खेली गई पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के सभी मैच टीम इंडिया ने जीते थे। भारतीय महिलाओं ने पहला मैच 84 रन से अपने नाम करने के बाद अगले मुकाबले में 10 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात दी। सीरीज का चौथा मुकाबला बारिश के चलते 9-9 ओवरों का था, जिसमें भारत ने 5 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद अंतिम मुकाबले को 61 रन से अपने नाम किया था।

सम्बंधित ख़बरें

USA के सैतेजा मुक्कमल्ला ने रचा इतिहास, 20 पारियों में हासिल की बड़ी उपलब्धि; बनाया अनूठा रिकॉर्ड

T20 World Cup में जुनैद सिद्दीकी ने रचा इतिहास, UAE के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने

T20 World Cup में सोहैब खान ने रचा इतिहास, UAE के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

T20 World Cup 2026: जिम्बाब्वे से हारकर भी जिंदा है ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें, जानिए कैसे पहुंचेगा सुपर-8 में?

यह भी पढ़ें: हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज की बराबरी की, T20I क्रिकेट में इस मामले में बनीं ‘नंबर-1’

बांग्लादेश को भी भारतीय महिला टीम ने 5-0 से हराया था

भारत ने अप्रैल-मई 2024 के बीच बांग्लादेश के खिलाफ 5-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस सीरीज के सभी मैच सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए थे। भारत ने पहला मुकाबला 44 रन से जीता। इसके बाद डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 19 रन से जीत हासिल की। टीम इंडिया ने सीरीज का तीसरा मैच 7 विकेट से अपने नाम किया। चौथे मुकाबले को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 56 रन से जीतने के बाद भारत ने अंतिम मैच 21 रन से जीता।

India women t20i third 5 0 clean sweep sri lanka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 31, 2025 | 01:10 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Indian Women's Cricket Team
  • Sri Lanka Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.