LPL 2025: अब विदेशी लीग में हिस्सा लेंगे भारतीय खिलाड़ी, 1 दिसंबर से शुरु होगा टूर्नामेंट का आगाज

Lanka Premier League 2025: T20 क्रिकेट लीग का क्रेज़ अब दुनियाभर में फैल चुका है। इसी कड़ी में लंका प्रीमियर लीग का छठा सीजन जल्द शुरू होने वाला है। इसके लिए बड़ा ऐलान किया जा चुका है।
T20 World Cup 2026 schedule: टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल कब आएगा? नोट कीजिए तारीख, कुछ ही घंटो में...
भारतीय टी20 टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Lanka Premier League 2025: लंका प्रीमियर लीग (LPL) के छठे सीजन को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया गया है। इस साल का टूर्नामेंट दिसंबर में खेला जाएगा और खास बात यह है कि पहली बार इसमें भारतीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। ये पहली बार होगा जब भारतीय खिलाड़ी किसी विदेशी लीग का हिस्सा बनेंगे। आयोजकों के अनुसार लीग 1 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगी। भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी से न सिर्फ टूर्नामेंट की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, बल्कि इसके प्रति फैंस का उत्साह भी नई ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है। माना जा रहा है कि कुछ घरेलू और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इस बार LPL के ड्राफ्ट में शामिल होंगे, जबकि आधिकारिक नामों की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

मैच कब और कहां होंगे?

इस सीजन में कुल 24 मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 20 लीग मैच और 4 नॉकआउट शामिल हैं। मैच श्रीलंका के तीन प्रमुख स्टेडियमों में होंगे। कोलंबो के आर. प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, कैंडी का पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और दांबुला का रंगिरी दांबुला स्टेडियम। लीग में कुल 5 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी और हर टीम लीग चरण में बाकी चारों टीमों से दो-दो बार भिड़ेगी।

कुछ ऐसा रहेगा टूर्नामेंट का प्लेऑफ फॉर्मेट

लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश कर पाएंगी। इसके लिए क्वालीफायर 1 शीर्ष दो टीमों के बीच खेला जाएगा और विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगी। तीसरे और चौथे स्थान की टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। एलिमिनेटर की विजेता टीम क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 की हारने वाली टीम से मुकाबला करेगी। क्वालीफायर 2 की विजेता टीम फाइनल में अपनी जगह बनाएगी।

LPL की टूर्नामेंट डायरेक्टर सामंथा डोडनवेला के अनुसार इस बार लीग की समयावधि जानबूझकर साल के अंत में रखी गई है, ताकि खिलाड़ियों को नए क्रिकेट सीजन से पहले पर्याप्त अभ्यास और प्रतिस्पर्धी माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि पिछले सीज़न में LPL कई उभरते क्रिकेटरों के लिए एक मजबूत लॉन्चपैड साबित हुई है।

कई युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ खेलकर अपनी पहचान बनाई है और इस बार भी उम्मीद है कि नई प्रतिभाएं अपनी छाप छोड़ेंगी। इस बार का LPL सत्र न केवल रोमांचक मुकाबलों से भरा होगा, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नई प्रतिभाओं के लिए अवसर और भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी से लीग को और भी रोचक बनाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com