हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज की बराबरी की, T20I क्रिकेट में इस मामले में बनीं ‘नंबर-1’
Most PoTM awards for India Women in T20Is: हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ पांचवें टी20 मुकाबले में 68 रनों की पारी खेली। इस पारी के बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम के साथ (पोटो-सोशल मीडिया)
Harmanpreet Kaur Equals Mithali Raj’s Record: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने 15 रनों से जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम ने इस सीरीज को 5-0 से अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब जीतने के मामले में शीर्ष भारतीय बन गई हैं। उन्होंने मिताली राज की बराबरी कर ली। दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक 12-12 बार यह कारनामा किया है। भारतीय महिला खिलाड़ियों की इस लिस्ट में शेफाली वर्मा (8) और स्मृति मंधाना (8) संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर मौजूद हैं।
T20I में भारतीय महिलाओं के लिए सर्वाधिक PoTM पुरस्कार
- 12 – हरमनप्रीत कौर*
- 12- मिताली राज
- 8- शेफाली वर्मा
- 8- स्मृति मंधाना
हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के विरुद्ध ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मैच में 43 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए। इस दौरान उनकी पारी में 1 छक्का और 9 चौके शामिल रहे। हरमनप्रीत कौर ने उस समय अमनजोत कौर के साथ 61 रन की साझेदारी की, जब भारतीय टीम 77 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी दुनिया के दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने, टॉप-5 में सिर्फ एक महिला, नंबर-1 पर यह खिलाड़ी
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया और भारत खिलाफ के महामुकाबला आज, शिखा पांडेय ने बताया जीत का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
शेफाली बनी मैन ऑफ द सीरीज
दूसरी ओर, इस सीरीज के 5 मुकाबलों में 80.33 की औसत के साथ सर्वाधिक 241 रन बनाने वालीं शेफाली वर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। ऐसा तीसरा बार था, जब 21 वर्षीय खिलाड़ी को इस खिताब से नवाजा गया। इसी के साथ शेफाली सर्वाधिक ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ खिताब जीतने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 भारतीय बन गई हैं। शेफाली के अलावा मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा को 3-3 बार इस खिताब से नवाजा गया है।
यह भी पढ़ें: दीप्ति शर्मा ने मेगन शूट का रिकॉर्ड तोड़ा, T20I में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी
T20I में भारतीय महिलाओं के लिए सर्वाधिक PoTS पुरस्कार
- 3- मिताली राज
- 3- हरमनप्रीत कौर
- 3- दीप्ति शर्मा
- 3 – शेफाली वर्मा*
ऐसा रहा मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें, तो भारत ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 68 रन की पारी खेली, जबकि अमनजोर कौर ने 21 रन और अरुंधति रेड्डी ने नाबाद 27 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 160 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा ने 65 रन बनाए, जबकि इमेशा दुलानी ने 50 रन की पारी खेली। इस मुकाबले में 15 रन से जीत दर्ज करते हुए भारत ने सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया।
