IND vs SA: शुभमन गिल की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका, बल्लेबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा

IND vs SA: भारत–दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस पर संशय बरकरार है। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि गिल तेजी से रिकवर हो रहे हैं।
IND vs SA: शुभमन गिल की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका, बल्लेबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sitanshu Kotak on Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गवाहाटी में खेला जाएगा। इस टेस्ट से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने कप्तान शुभमन गिल के फिटनेस में बड़ी अपडेट दी है। कोटक ने कहा कि गिल तेजी से रिकवर कर रहे हैं।

कोटक ने कहा कि वह निश्चित रूप से ठीक हो रहे हैं। मैं उनसे कल मिला था। फिजियो और डॉक्टरों को यह तय करना है कि अगर वह पूरी तरह से ठीक भी हो जाते हैं, तो मैच के दौरान ऐंठन दोबारा होने की संभावना है या नहीं। यह बहुत जरूरी है। अगर कोई भी संशय है, तो मुझे यकीन है कि वह एक और गेम के लिए आराम करेंगे। एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में शुभमन की कमी टीम को खलेगी।"

ध्रुव जुरेल चौथे नंबर पर कर सकते है बल्लेबाजी

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में गहराई है। अगर गिल दूसरे टेस्ट में नहीं खेलते हैं, तो हमारे पास उनकी जगह लेने के लिए अच्छे खिलाड़ी हैं। हो सकता है गिल की जगह खेलने वाला गुवाहाटी में शतक लगा दे। बल्लेबाजी कोच ने संकेत दिया कि अगर गिल दूसरे टेस्ट में नहीं खेलते हैं, तो उनकी जगह ध्रुव जुरेल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।

शुभमन गिल को कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में ऐंठन की परेशानी हुई थी। इस वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उसके बाद वो बल्लेबाजी नहीं कर सके। पूरे मैच में गिल केवल 3 गेंद की खेले।

दूसरे टेस्ट जीतने पर होगा भारतीय टीम की नजरें

भारतीय टीम के लिए गुवाहाटी में खेला जाने वाला टेस्ट बेहद अहम है। कोलकाता में खेला गया टेस्ट लो स्कोरिंग रहा था। भारतीय टीम 124 का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी थी और दूसरी पारी में 93 रन पर सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने 15 साल बाद भारत में टेस्ट जीता था। अगर भारतीय टीम अगला टेस्ट जीतने में सफल नहीं रहती है, तो 25 साल बाद अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाएगी। हालांकि, भारतीय टीम वापसी का दमखम रखती है और दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज ड्रॉ करा सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com