- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Icc Player Of The Month January 2026 Daryl Mitchell Sobhana Mostary
ICC ने प्लेयर ऑफ द मंथ का किया ऐलान, डेरिल मिचेल और सोभना मोस्टरी को मिला ये सम्मान
January Player of Month: डेरिल मिचेल और सोभना मोस्टरी ने जनवरी 2026 में ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता। मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज, मोस्टरी ने ग्लोबल क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

डेरिल मिचेल और सोभना (फोटो-सोशल मीडिया)
ICC Player of the Month: आईसीसी ने जनवरी महीने के लिए पुरुष और महिला खिलाड़ियों का ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड घोषित किया है। इस बार पुरुष श्रेणी में यह सम्मान न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को मिला, जबकि महिला श्रेणी में इसे बांग्लादेश की सोभना मोस्टरी ने अपने नाम किया।
डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर यह पुरस्कार जीता। मिचेल ने भारत के सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड को जो रूट को पीछे छोड़कर यह पुरस्कार जीता है। मिचेल ने भारत दौरे की तीन मैचों की सीरीज में लगातार दो शतकीय पारियां खेली और अपनी टीम को 0-1 से पीछे होने के बावजूद सीरीज 2-1 से जीत दिलाई। सीरीज के पहले मैच में उन्होंने 84 रन बनाए, जबकि अगले दो मुकाबलों में उन्होंने 131* और 137 रन की पारियां खेलीं।
मिचेल का वनडे और टी20 में शानदार प्रदर्शन
इस प्रदर्शन के चलते मिचेल ने सीरीज में कुल 352 रन बनाए और वनडे फॉर्मेट में अपनी टीम के लिए निर्णायक भूमिका निभाई। उनकी इस कड़ी मेहनत और शतकीय पारियों के कारण उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब भी दिया गया। इसके अलावा, मिचेल ने टी20 सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने पांच मैचों में 125 रन बनाए और 186.56 के स्ट्राइक रेट से खेला। इस सफलता के बाद मिचेल आईसीसी वनडे रैंकिंग में फिर से नंबर-1 बल्लेबाज बन गए।
सम्बंधित ख़बरें
IPL के लिए PSL को छोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रहा पाकिस्तान बोर्ड
BAN vs PAK: सलमान आगा के विवादित रन आउट पर मचा बवाल, क्या यह ICC के नियमों के खिलाफ है? देखें VIDEO
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश दौरे…न्यूजीलैंड की जगह PSL को प्राथमिकता देंगे ल्यूक रोंची व जैकब ओरम
पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल करके बुरी तरह फंसीं काव्या मारन, सनराइजर्स का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ बैन
सोभना मोस्टरी बनी आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ
महिला खिलाड़ियों में जनवरी का ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ सोभना मोस्टरी रही। मोस्टरी ने बांग्लादेश की टीम को आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप ग्लोबल क्वालीफायर में बिना हारे रहने में अहम योगदान दिया। उन्होंने पहले छह मैचों में 45.80 की औसत और 145.85 के स्ट्राइक रेट से 229 रन बनाए। उनका यह प्रदर्शन टीम की सफलता और क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखने के लिए निर्णायक साबित हुआ। महिलाओं की श्रेणी में मोस्टरी के साथ गैबी लुईस और तारा नॉरिस को भी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ICC अलर्ट, T20 World Cup 2026 के लिए इमरजेंसी ट्रैवल प्लान लागू
इस तरह डेरिल मिचेल और सोभना मोस्टरी ने जनवरी महीने में अपनी बल्लेबाजी और प्रदर्शन से क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया और अपने-अपने टीमों के लिए यादगार योगदान दिया। उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में मान्यता दिलाई।
Icc player of the month january 2026 daryl mitchell sobhana mostary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शुभमन गिल से लेकर स्मृति मंधाना तक…जानें किसे मिलेगा कौन सा अवॉर्ड; BCCI ने जारी की विजेताओं की लिस्ट
Mar 14, 2026 | 02:05 PM‘भूत बंगला’ का टीजर आते ही इंटरनेट पर गदर! 24 घंटे में 55 मिलियन व्यूज, ट्रेंडिंग में मचा तूफान
Mar 14, 2026 | 02:02 PMMumbai: गोवंडी के लकड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार; दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर मौजूद
Mar 14, 2026 | 02:02 PM‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PMनीदरलैंड के एम्स्टर्डम में यहूदी स्कूल में भीषण धमाका, मेयर ने नफरत फैलाने की कोशिश बताया
Mar 14, 2026 | 01:58 PMमालेगांव के 28 स्कूलों पर प्रशासक नियुक्त, छात्र संख्या और अनुदान में गड़बड़ी; शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Mar 14, 2026 | 01:57 PM‘मिठी नदी नाले में मिला गैस भंडार!’ संजय राउत ने BJP पर कसा तंज, मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने दिया करारा जवाब
Mar 14, 2026 | 01:57 PMवीडियो गैलरी

तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM














