किसी का खत्म हो रहा था करियर…तो किसी को मिल चुका था वनवास, अब इन खिलाड़ियों पर मेहरबान हुआ BCCI
India tour of Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कुछ खिलाड़ियों पर मेहरबान होता हुआ दिख रहा है। ये वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 और वनडे दोनों के स्क्वॉड में जगह बनाई।
- Written By: संजय बिष्ट
भारतीय सफेद बॉल क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS: एशिया कप 2025 के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने कैरेबियाई टीम को 140 रन व एक पारी के बड़े अंतर के साथ शिकस्त दी। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार 4 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। इस दौरान बोर्ड ने कुछ बड़े व कुछ हैरान करने वाले फैसले लिए।
बोर्ड का सबसे बड़ा फैसला रोहित शर्मा की मौजूदगी में शुभमन गिल को वनडे का कप्तान बनाना था। वहीं, कुछ ऐसे खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया, जिनके बारे में लोगों का मानना था कि अब वो सफेद बॉल क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा कुछ खिलाड़ियों पर बोर्ड इतना मेहरबान रहा कि उन्हें वनडे और टी20 दोनों के स्क्वॉड में जगह दी गई। आइए उन खिलाड़ियों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।
खत्म हुआ श्रेयस अय्यर का वनवास
एशिया कप 2025 जो कि टी20 फॉर्मेट में खेला गया था, लेकिन इसमें धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को टीम में जगह नहीं दी गई थी। उस वक्त फैंस व कई पूर्व खिलाड़ियों ने अय्यर को शामिल न करने पर अपने गुस्से का इजहार किया था। अब जाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर ने तगड़ी वापसी की है। कुल मिलाकर अय्यर अपना वनवास खत्म कर मैदान पर अपना जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
PBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
कप्तानी के चक्कर में बर्बाद हो रहा श्रेयस अय्यर का करियर? PBKS के ‘सरपंच साहब’ पर क्यों भड़के क्रिकेट फैंस!
श्रेयस अय्यर का कटा पत्ता! इंग्लैंड दौरे पर ये धाकड़ खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का कप्तान? ऐसा है BCCI का प्लान
SHREYAS IYER IS BACK IN INTERNATIONAL CRICKET 🇮🇳 – The best number 4 in ODIs, dropped unfortunately from the BCCI contract, it’s time to rule his best format again. pic.twitter.com/szJoq8Sgzi — Johns. (@CricCrazyJohns) July 18, 2024
भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की टीम में उपकप्तान के रूप में वापसी हुई है। अय्यर ने अपना पिछला वनडे मुकाबला भी विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। हालांकि, उन्हें टी20 टीम में जगह नहीं मिली है। वनडे करियर में अय्यर अब तक 70 मैचों में 5 शतकों की बदौलत 2845 रन बना चुके हैं।
इन खिलाड़ियों पर BCCI हुआ मेहरबान
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) कुछ खिलाड़ियों पर मेहरबान होता हुआ दिख रहा है। जी हां, ये वो खिलाड़ी हैं, जो कि टी20 और वनडे दोनों के स्क्वॉड में खुद को काबिज करने में कामयाब हुए हैं। इसमें सबसे पहला नाम कप्तान शुभमन गिल का आ रहा है। शुभमन गिल को बोर्ड भविष्य के कप्तान के रूप में इंग्लैंड सीरीज से ही देख रहा है। उस वक्त उन्हें टेस्ट की कप्तानी सौंपी गई थी। इसके बाद एशिया कप 2025 में गिल ने सीधे उपकप्तान के रूप में एंट्री की। अब वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की मौजूदगी के बावजूद उन्हें कप्तान बनाया गया है। वहीं, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को टी20 और वनडे दोनों के स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
सैमसन का सही समय शुरू
वहीं, संजू सैमसन को एशिया कप के बाद एक बार फिर टी20 टीम का हिस्सा बनाया गया है। जबकि, इससे पहले सैमसन को जब टीम में जगह नहीं मिल रही थी तो ये चर्चाएं आम हो चुकी थीं कि उनका व्हाइट बॉल करिअर लगभग खत्म हो चुका है। क्योंकि सैमसन से पहले ऋषभ पंत और उनके बाद जितेश शर्मा को तरजीह दी गई थी। चयनकर्ताओं के सामने सैमसन के बैंटिंग ऑर्डर को लेकर भी समस्याएं सामने आ रही थीं, लेकिन एशिया कप में सलामी बल्लेबाज की जगह तीसरे और पांचवें स्थान पर उम्दा प्रदर्शन कर के चयनकर्ताओं को इसका समाधान दे दिया है।
रवींद्र जडेजा नहीं बना पाए जगह
टेस्ट क्रिकेट में गेंद व बल्ले दोनों से कमाल दिखाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलियाई दौरे में शामिल नहीं किया गया है। बीसीसीआई के इस फैसले से फैंस हैरान नजर आ रहे हैं। इस वक्त जडेजा टीम के सीनियर व अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि ऐसा क्या कारण है जिसके चलते उन्हें स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है?
AUS दौरे के लिए टीम इंडिया का वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
🚨 India’s squad for Tour of Australia announced Shubman Gill named #TeamIndia Captain for ODIs The #AUSvIND bilateral series comprises three ODIs and five T20Is against Australia in October-November pic.twitter.com/l3I2LA1dBJ — BCCI (@BCCI) October 4, 2025
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार मैदान पर दिखेंगे रोहित-कोहली? 2027 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद भी खत्म!
AUS दौरे के लिए टीम इंडिया का टी20 स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/बल्लेबाज), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर/बल्लेबाज), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।
