IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Team India Playing XI: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वैभव सूर्यवंशी और वॉशिंगटन सुंदर की जगह संजू सैमसन व सूर्यांश शेडगे को मौका मिला।
- Written By: अर्पित शुक्ला
श्रेयस अय्यर (Image- IANS)
IND vs ENG 5th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला आज साउथेम्प्टन में खेला जा रहा है। मगर टॉस तय समयानुसार नहीं पाया और 45 मिनट की देरी हुई। क्योंकि भारतीय टीम ट्रैफिक की वजह से तय वक्त पर स्टेडियम में नहीं पहुंच पाई है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम पहले बॉलिंग करेंगे। पिछले कुछ गेम में हमने जो बॉलिंग की है, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि हमने सब कुछ एक्सपीरियंस कर लिया है। आज के कंडीशन को देखते हुए, धूप खिली हुई है, विकेट में ज़्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि वे 100% एफर्ट दें। मैं बस चाहता हूं कि उनका माइंडसेट सॉलिड हो, जहां वे मैदान पर जाकर अपना बेस्ट दें, न कि उदास रहें।
वैभव सूर्यवंशी बाहर
श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम में दो बदलाव किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश शेडगे। (वैभव) सूर्यवंशी की जगह सजनू सैमसन। हमें एक टीम के तौर पर आगे बढ़ने के लिए अपने लिए सबसे अच्छा करने की कोशिश करनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
गौतम गंभीर की होगी छुट्टी? इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद एक्शन में BCCI, इस दिग्गज खिलाड़ी पर भी गिरेगी गाज!
IND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
9 विकेट की इंग्लैंड से हार के बाद बोले कप्तान श्रेयस अय्यर- प्लान अच्छा था, लेकिन मैदान पर…
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टोंग्यू
