BCCI के सामने नतमस्तक हुआ मोहसिन नकवी, डर के मारे पहले ही मांग ली माफी

Mohsin Naqvi apologizes to BCCI: एशिया कप 2025 फाइनल जीतने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं मिली। एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने माफी मांगी, लेकिन ट्रॉफी सूर्यकुमार को दफ्तर से लेने को कहा।
खत्म होगी भारत-पाक क्रिकेट की तल्खी! क्या IND vs PAK मैच में मौजूद रहेंगे मौहसिन नकवी? जानें अपडेट
पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mohsin Naqvi apologizes to BCCI: एशिया कप के दौरान काफी ड्रामा देखने को मिला था। एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया। जीत के बाद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई।

एसीसी की बैठक में एसीसी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बीसीसीआई से माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सूर्यकुमार यादव को एसीसी ऑफिस आकर ट्रॉफी लेनी होगी। उन्होंने ट्रॉफी और मेडल ऐसे देने से साफ मना कर दिया।

BCCI ने कड़ा रुख अपनाते हुए सवाल उठाया कि जब खिलाड़ी वहीं मौजूद थे, तब उन्होंने ट्रॉफी नहीं ली, तो अब आप क्या सोचते हैं कि वे खुद जाकर ट्रॉफी लेंगे? बैठक में हुए खुलासों के अनुसार, ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने माफी जरूर मांगी, लेकिन ट्रॉफी और मेडल लौटाने को लेकर अपने पहले के रुख पर अड़े रहे। इसी कारण एशिया कप 2025 से जुड़ा यह विवाद और गहराता जा रहा है और क्रिकेट जगत में इसकी प्रतिक्रिया लगातार तेज होती जा रही है।

लाहौर के लिए आज रवाना होंगे नकवी

करीब एक घंटे तक भारतीय खिलाड़ी मैदान पर ही इंतज़ार करते रहे, लेकिन जब उनकी शर्तें नहीं मानी गईं, तो वे बिना ट्रॉफी लिए ही ड्रेसिंग रूम लौट गए। इसके बाद मोहसिन नकवी ट्रॉफी को अपने होटल ले गए। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए साफ कर दिया कि ट्रॉफी भारत को ही सौंपी जानी चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com