Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीम इंडिया की हार पर BCCI ने नहीं दिखाई सख्ती, गंभीर की रणनीति पर फिर छिड़ी बहस, राजीव शुक्ला बोले- सब ठीक है

BCCI On Team India Loss: इंग्लैंड से वनडे सीरीज गंवाने के बाद बीसीसीआई ने टीम का बचाव किया है। हालांकि, लगातार मिल रही हार और प्लेइंग इलेवन में बदलावों से टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 21, 2026 | 10:45 AM

राजीव शुक्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rajeev Shukla On Team India Performance: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बावजूद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का बचाव किया है। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में 27 रन से हार के बाद बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक रहा और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। हालांकि लगातार मिल रही हार ने टीम इंडिया की रणनीति, गेंदबाजी और टीम चयन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लगातार फिसलती गई टीम इंडिया

आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारत का प्रदर्शन लगातार गिरा है। सबसे पहले आयरलैंड ने T20 सीरीज में भारत को 0-2 से क्लीन स्वीप किया। इसके बाद इंग्लैंड ने भी T20 और वनडे दोनों सीरीज अपने नाम कर लीं। लगातार दो देशों के खिलाफ मिली हार ने टीम इंडिया की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

#WATCH | London, UK: On the India tour of England, 2026, 3rd ODI, BCCI Vice President Rajeev Shukla says, “There is no doubt that today’s match was a hard-fought contest. They ended up scoring a lot of runs… Our batsmen—especially Virat Kohli and Rohit Sharma—put up a… pic.twitter.com/oxaPyExIcY — ANI (@ANI) July 19, 2026


राजीव शुक्ला ने क्या कहा?

हार के बाद राजीव शुक्ला ने टीम का समर्थन करते हुए कहा कि मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धी था और आखिरी तीन ओवरों में इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 60 रन मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुए।

सम्बंधित ख़बरें

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया तैयार, नए खिलाड़ियों पर होगी नजर; जानिए मैच शेड्यूल, स्क्वॉड और लाइव प्रसारण

23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश, पैट कमिंस की कप्तानी में उतरेगी मेजबान टीम; मजबूत स्क्वॉड घोषित

इंग्लैंड के महान खिलाड़ी और डबल बैलन डी’ऑर विजेता केविन कीगन का 75 वर्ष की उम्र में कैंसर से निधन

Duleep Trophy 2026-27: ऋतुराज गायकवाड़ को मिली वेस्ट जोन की कमान, पृथ्वी शॉ की टीम में हुई वापसी

उन्होंने कहा, ‘हमारे बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दिखाया कि उनमें अभी भी काफी क्रिकेट बाकी है। शुभमन गिल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे लगता है कि टीम का कॉम्बिनेशन अच्छा है और सब कुछ ठीक है।’

आंकड़े बढ़ा रहे हैं चिंता

बीसीसीआई का बयान भले सकारात्मक हो, लेकिन आंकड़े टीम की गिरती स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत अब तक तीन वनडे सीरीज हार चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार, घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से सीरीज गंवाना और अब इंग्लैंड के हाथों हार ने भारत की वनडे क्रिकेट में लगातार गिरती लय को उजागर कर दिया है।

कुलदीप यादव को बाहर बैठाने पर उठे सवाल

टीम मैनेजमेंट लगातार अतिरिक्त बल्लेबाज और ऑलराउंडर के साथ उतर रहा है, लेकिन इस रणनीति का उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं मिला। इसका सबसे बड़ा नुकसान कुलदीप यादव को उठाना पड़ा, जिन्हें लगातार प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। मिडिल ओवरों में विकेट निकालने की उनकी क्षमता के बावजूद टीम कॉम्बिनेशन के नाम पर उन्हें मौका नहीं दिया गया।

आठ बल्लेबाजों की रणनीति भी नहीं आई काम

भारत लगातार आठ बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरा, लेकिन बल्लेबाजी भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। दूसरे वनडे में पूरी टीम 233 रन पर सिमट गई, जबकि तीसरे वनडे में 387 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाज मैच नहीं जिता सके।

बुमराह की कमी साफ दिखी

जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर जैसे अहम खिलाड़ी फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे, जिसके कारण टीम मैनेजमेंट को बार-बार प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ा। बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर नजर आई।

लॉर्ड्स वनडे में इंग्लैंड ने 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो इस ऐतिहासिक मैदान पर वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी बना। भारतीय गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाने या नियमित अंतराल पर विकेट लेने में नाकाम रहे।

यह भी पढ़ें:- 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बांग्लादेश, पैट कमिंस की कप्तानी में उतरेगी मेजबान टीम; मजबूत स्क्वॉड घोषित

गौतम गंभीर पर भी बढ़ा दबाव

लगातार हार, टीम चयन को लेकर सवाल और खिलाड़ियों की चोटों ने मुख्य कोच गौतम गंभीर पर भी दबाव बढ़ा दिया है। टीम प्रबंधन को जल्द ही अपनी रणनीति पर दोबारा सोचना होगा, क्योंकि अगर यही प्रदर्शन जारी रहा तो 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है। फिलहाल बीसीसीआई भले सब कुछ सामान्य बता रहा हो, लेकिन टीम इंडिया के सामने चुनौतियां लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं।

Bcci rajeev shukla defends team india after england odi series loss

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 10:45 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • Gautam Gambhir
  • IND Vs ENG
  • Shreyas Iyer
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.