- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bmc Is Preparing To Reduce Traffic Congestion Between Byculla And Mazgaon Through An 805 Crore Project
South Bombay को ट्रैफिक से मिलेगी राहत, 2026 तक तैयार होगा नया वाई ब्रिज
Mumbai के भायखला के वाई ब्रिज को जे.जे. फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए बीएमसी ने 805 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की है। नया केबल-स्टे फ्लाईओवर दक्षिण मुंबई के ट्रैफिक जाम को कम करने में मदद करेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

जे जे फ्लाईओवर (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai Traffic: दक्षिण मुंबई में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या है। पीक समय के दौरान एक साथ कई गाडियां सड़कों पर दौड़ती है, जिसकी बजह से हालात बद से बदतर हो जाते हैं। लोगों को दफ्तर जाने में अक्सर देरी का सामना करना पड़ता है।
हालांकि ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए बीएमसी कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, जिसमें भायखला के बाई ब्रिज, महालक्ष्मी केबल स्टे ब्रिज व बेलासिस ब्रिज शामिल हैं। ट्रैफिक की गंभीर समस्या को देखते हुए बीएमसी ने भायखला और मझगांव क्षेत्रों में ट्रैफिक कम करने के लिए वाई ब्रिज को जे। जे फ्लाईओवर से जोड़ने की योजना तैयार की है।
जानकारी के मुताबिक भायखला के वर्ष ब्रिज को जे।जे। फ्लाईओवर से जोड़ने के लिए 805 करोड़ रुपये की लागत वाले केबल-स्टे फ्लाईओवर के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है। 850 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर पूर्वी उपनगरों और मुख्य शहर के बीच संपर्क सुधार कर ईस्टर्न एक्सप्रेस हायवे पर वाहनों की भीड़ को कम करने में मदद करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका
Mumbai Ranibaug Zoo Visitors: रानीबाग चिड़ियाघर में घटे पर्यटक, तीन साल में आय में बड़ी गिरावट
डंपिंग तक बंद वाहनों से कचरा ट्रांसपोर्ट अनिवार्य, BMC की नई टेंडर प्रक्रिया शुरू
‘ड्रग-फ्री नवी मुंबई’ अभियान के बीच खुलासा, विदेशी गैंग और पंजाब कनेक्शन से बढ़ी चिंता
इस परियोजना में मझगांव स्थित ओलिवेंट ब्रिज को जोड़ने वाले 2 सड़क मार्ग भी शामिल हैं, जिससे ईस्टर्न फ्रीवे और मुंबई ट्रान्स हार्बर लिंक तक पहुंच आसान होगी। अधिकारियों के अनुसार नया फ्लाईओवर नागपाड़ा के जे।जे। रोड पर स्थित साबू सिद्दीक पॉलिटेक्निक कॉलेज और रिचर्डसन एंड कुडस के पास के दौ प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों को बायपास करेगा, जिससे यात्रियों को इन भीड़ भरे हिस्सों से में बचकर सीधे यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
केबल स्टे ब्रिज का कार्य जारी
फिलहाल भायखला में केबल-स्टे ब्रिज के हिस्सों की स्थापना का कार्य जारी है। महारेल के एक अधिकारी ने बताया कि कार्य पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैफिक बाधित किए बिना सुचारू रूप से चल रहा है। ट्रैफिक में रुकावट न हो, इसके लिए निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। पहले वरण में, मौजूदा पुल के समानांतर नए पुल का निर्माण किया जा रहा है। जब यह नया पुल तैयार हो जाएगा, तब पुरानी पुल से ट्रैफिक को नए पुल पर मोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़ें :- यूजीसी नियम स्थानीय स्टैच्यूट पर प्रभावी, हाई कोर्ट का फैसला, प्रिंसिपल की बर्खास्तगी रद्द
बीएमसी व एमआरआईडीसी करेगी निर्माण
मुख्य मार्ग मुंबई फायर ब्रिगेड मुख्यालय के पास स्थित बाई-ब्रिज को सोधे जे।जे। फ्लाईओवर रैम्प से जोड़ेगा। एक वरिष्ठ बीएमसी अधिकारी ने बताया, “मुख्य संरचना वाई-ब्रिज को जे।जे। फ्लाईओवर से जोड़ेगी, जबकि दोनों ओर से दो अतिरिक्त आर्म्स ओलिवेंट ब्रिज के माध्यम से मजगांव से जुड़ेंगे। यह नया वाई-ब्रिज बीएमसी और महाराष्ट्र रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमआरआईडीसी) द्वारा संयुक्त रूप से बनाया जा रहा है। 1922 में निर्मित मौजूदा वाई ब्रिज, जो अपनी विशिष्ट वाई-आकार की संरचना के लिए प्रसिद्ध है, बीएमसी के सर्वेक्षण के बाद संरचनात्मक रूप से कमजोर पाया गया था। अब इसे केबल-स्टे डिजाइन में पुनर्निर्मित किया जा रहा है, जिसकी पहली चरण की पूर्ति मार्च 2026 तक होने की संभावना है।
Bmc is preparing to reduce traffic congestion between byculla and mazgaon through an 805 crore project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार नहीं बना पाएंगे विजय, तमिलनाडु में उलझाने वाले हैं समीकरण, किसका ‘हाथ’ थामेगी TVK
May 05, 2026 | 11:16 AMदेश की ‘नंबर 1’ विधायक बनीं सुनेत्रा पवार, बारामती में सहानुभूति की लहर, सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त
May 05, 2026 | 11:14 AMक्रूज हादसे की पीड़िता से पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन के लिए वसूले 4700 रुपए, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
May 05, 2026 | 11:14 AMNagpur Encroachment Removal: लगातार निगरानी से सीताबर्डी साफ, अन्य इलाकों में चुनौती अब भी बरकरार
May 05, 2026 | 11:11 AMSambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका
May 05, 2026 | 11:03 AMMumbai Ranibaug Zoo Visitors: रानीबाग चिड़ियाघर में घटे पर्यटक, तीन साल में आय में बड़ी गिरावट
May 05, 2026 | 11:01 AMमुंह में कपड़ा और नाक में च्युइंग गम… IIIT छात्र की मौत के तरीके से पुलिस दंग, परीक्षा तनाव पर उठे सवाल
May 05, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM












