- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Ugc Rules Prevail Over Local Statutes High Court Rules Principal Dismissal Overturned
यूजीसी नियम स्थानीय स्टैच्यूट पर प्रभावी, हाई कोर्ट का फैसला, प्रिंसिपल की बर्खास्तगी रद्द
Bombay High Court: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) विनियम 2010 प्रोबेशन अवधि से संबंधित मामलों में राष्ट्र संत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के स्टैच्यूट 53 के प्रावधानों पर प्रभावी होंगे।
- Written By: आंचल लोखंडे

यूजीसी नियम स्थानीय स्टैच्यूट पर प्रभावी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: असंतोषजनक प्रदर्शन का हवाला देते हुए सेवाएं समाप्त किए जाने और यूनिवर्सिटी और कॉलेज ट्रिब्यूनल के फैसले को चुनौती देते हुए डॉ। शशिकांत खंडारे की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई। इस पर हाई कोर्ट की ओर से महत्वपूर्ण फैसला सुनाया गया। फैसले के अनुसार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) विनियम 2010 प्रोबेशन अवधि से संबंधित मामलों में राष्ट्र संत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के स्टैच्यूट 53 के प्रावधानों पर प्रभावी होंगे।
इसके अनुसार याचिकाकर्ता की सेवा समाप्ति के आदेश को हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया। याचिकाकर्ता को 19 जून 2013 को डोंगरगांव स्थित वी।एम। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त किया गया था। यह संस्थान सेमाना विद्या वा वान विकास प्रशिक्षण मंडल द्वारा चलाया जाता है। याचिकाकर्ता ने एक वर्ष से अधिक समय तक कार्य किया। इसके बाद 1 दिसंबर 2014 को सोसाइटी ने ‘असंतोषजनक प्रदर्शन’ के आधार पर 10 दिसंबर 2014 से उनकी सेवाएं समाप्त कर दी थीं।
प्रोफेसर के लिए प्रोबेशन अवधि केवल 1 वर्ष
संस्थान के आदेश को यूनिवर्सिटी और कॉलेज ट्रिब्यूनल में चुनौती दी गई थी। ट्रिब्यूनल ने स्टैच्यूट 53 (जो 2 साल की प्रोबेशन अवधि निर्धारित करता है) को आधार मानते हुए बर्खास्तगी को सही ठहराया था।
सम्बंधित ख़बरें
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
‘मेरे बाप को फांसी दो’, पुणे पार्वती कांड में मां का कलेजा फटा; 9 साल की मासूम की आपबीती सुनकर दहल जाएगा दिल
PCMC Property Tax: पिंपरी-चिंचवड़ में घर-घर पहुंचेगा प्रॉपर्टी टैक्स बिल, 600 महिलाएं संभाल रहीं जिम्मेदारी
Pune Municipal Pension: रिटायर्ड कर्मचारियों को राहत, पेंशन मामलों के लिए PMC ने जारी किए नए निर्देश
याचिकाकर्ता की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने हाई कोर्ट के समक्ष तर्क दिया कि नागपुर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा निर्देशों के माध्यम से अपनाए गए यूजीसी विनियम 2010 लागू होते हैं। यूजीसी विनियम 11 के तहत प्रोफेसर के लिए प्रोबेशन अवधि केवल एक वर्ष निर्धारित है। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि याचिकाकर्ता ने 19 जून 2013 को नियुक्ति के बाद एक वर्ष पूरा कर लिया था। यूजीसी विनियमों के अनुसार एक वर्ष पूरा होने पर उनकी सेवाएं स्थायी मानी जाती हैं।
बिना विभागीय जांच नहीं हो सकते बर्खास्त
वकील ने कहा कि एक बार स्थायी होने के बाद बिना किसी विभागीय जांच के बर्खास्त नहीं किया जा सकता था। दोनों पक्षों की दलीलों के बाद हाई कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार ने 15 फरवरी 2011 के सरकारी प्रस्ताव (G।R।) के माध्यम से यूजीसी विनियम 2010 को लागू कर दिया था। महाराष्ट्र विश्वविद्यालय अधिनियम, 1994 की धारा 8 के आलोक में यह सरकारी प्रस्ताव स्टैच्यूट 53 पर प्रभावी होगा।
ये भी पढ़े: वर्धा जिले के विकास के लिए प्रयासरत ,पालकमंत्री पंकज भोयर का प्रतिपादन
इसके अलावा कुलपति द्वारा जारी और प्रबंधन परिषद द्वारा अनुमोदित निर्देश भी यूजीसी विनियमों को लागू करता है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यूजीसी विनियम के अनुसार एक वर्ष की सेवा समाप्त होने पर प्रिंसिपल की सेवा स्वतः ही स्थायी हो जाती है, जब तक कि पहले वर्ष की समाप्ति से पूर्व विशिष्ट आदेश द्वारा प्रोबेशन अवधि को एक और वर्ष के लिए बढ़ाया न गया हो।
Ugc rules prevail over local statutes high court rules principal dismissal overturned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खरीफ सीजन से महाराष्ट्र के किसानों को बड़ा झटका, सोयाबीन के बीज के दाम 660 रुपये बढ़े, ज्वार भी महंगी
May 06, 2026 | 05:01 PMKangana Ranaut की ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में गूंजेगी 26/11 के हीरो की कहानी
May 06, 2026 | 04:47 PMरेलवे टिकटों का बड़ा खेल, विदेशी पर्यटक कोटे पर यात्रा कर रहे देशी यात्री, मध्य रेल ने शुरू की सख्त जांच
May 06, 2026 | 04:45 PMअंधा कानून या सिस्टम की बेरहमी? नेत्रहीन युवक की जमीन पर सरकार ने बना दिए अस्पताल-स्कूल, जानें पूरा मामला
May 06, 2026 | 04:44 PMअहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
May 06, 2026 | 04:44 PMमुंबई के आजाद मैदान में 57 दिनों से डटे शिक्षाकर्मी, अब महिलाएं करेंगी सामूहिक मुंडन; सरकार को दी चेतावनी
May 06, 2026 | 04:42 PMअरब सागर में फंसे Indian Vessel की पाकिस्तानी नौसेना ने की मदद, लेकिन जनरेटर नहीं हुआ ठीक
May 06, 2026 | 04:32 PMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM













