-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Australia Beat India In Adelaide Odi To Win The Three Match Series
IND vs AUS: एडिलेड में Team India की हार, ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की ODI सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Australia beat India in Adelaide ODI: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए मुकाबले को जीतकर 3 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। इस मुकाबले में उसकी जीत का प्रमुख कारण शानदार गेंदबाजी रही।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS 2nd ODI Match: ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को एडिलेड वनडे में 2 विकेट रहते शिकस्त दी है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त के साथ कब्जा भी कर लिया है। वहीं, भारत के लिए ये हार काफी शर्मनाक रही और इस हार का प्रमुख कारण उसकी खराब बल्लेबाजी रही। मुकाबले में शुभमन गिल, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे बल्लेबाजों का बल्ला खामोश रहा।
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के द्वारा दिए गए स्कोर को 46.2 ओवर में 2 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।
विराट और कप्तान गिल ने फिर किया निराश
इस मुकाबले में भारत की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने महज 17 रन पर अपने दो बड़े विकेट खोए। एक तरफ कप्तान गिल 9 रन पर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। ऐसे में फैंस व टीम मैनेजमेंट को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो इस उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और पहले वनडे के बाद एडिलेट वनडे में डक पर अपना विकेट खो बैठें।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया A महिला टीम का ऐलान, तीन फॉर्मेट में होगी सीरीज; इन दो स्टार खिलाड़ियों की वापसी
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
फिटनेस टेस्ट पास करने की खबरें निकलीं झूठी! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे जसप्रीत बुमराह?
इसके अलावा रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वो टीम को 300 रन के स्कोर तक नहीं पहंचा सके। रोहित शर्मा ने 73 तो अय्यर ने 61 रन की पारी खेली। वहीं, अक्षर पटेल ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए। अंत में हर्षित राणा ने 24 रन बनाए और तब जाकर टीम इंडिया 264 रन के स्कोर पर तक पहुंच सकी।
एडम जैम्पा ने झटके 4 विकेट
ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो स्पिन गेंदबाज एडम जैम्पा रहे। उन्होंने चार भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल और नीतीश कुमार रेड्डी उनके शिकार बने। उन्होंने उन्होंने 10 ओवर में 6 की इकोनॉमी के साथ 4 विकेट लिए। इसके अलावा जेवियर बार्टलेट को तीन विकेट मिले। वहीं, मिचेल स्टार्क ने दो विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें: एडिलेड में Team India की हार, ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की ODI सीरीज पर 2-0 से किया कब्जा
मैथ्यू शॉट ने खेली मैच जीताऊ पारी
कंगारू बल्लेबाज मैथ्यू शॉट ने मुश्किल वक्त में टीम के लिए संकटमोचक का काम किया। उन्होंने 78 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए। इसके अलावा कूपर कोनोली ने 61 रन की नाबाद पारी खेली। मिचेल ओवन ने 36 रन बनाए। वहीं, ट्रेविस हेड ने 28 और मैट रेनशॉ ने 30 रन की पारी खेली। हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल को 1-1 विकेट मिला।
Australia beat india in adelaide odi to win the three match series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMअयोध्या में लोकसभा के बाद विधानसभा सीट पर अखिलेश की नजर, BJP को पटखनी देने का बनाया प्लान, खेला ब्राह्मण कार्ड
Aug 05, 2026 | 08:43 PM‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
Aug 05, 2026 | 08:42 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














