-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Learned Music From Lata Mangeshkar Voice Learn Anuradha Paudwal Story
लता मंगेशकर की आवाज से सीखा संगीत, बिना ट्रेनिंग के बनाई पहचान, जानें अनुराधा पौडवाल की कहानी
- Written By: सोनाली झा
Anuradha Paudwal Birthday: अनुराधा पौडवाल ने बिना किसी औपचारिक ट्रेनिंग के सिर्फ लता मंगेशकर के गीत सुनकर संगीत सीखा। अनुराधा ने 500 से ज्यादा फिल्मों में गाया और कई भाषाओं में काम किया।

अनुराधा पौडवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
Anuradha Paudwal Birthday Special Story: भारतीय संगीत जगत में अनुराधा पौडवाल वह नाम हैं, जिन्होंने बिना किसी औपचारिक संगीत शिक्षा के भी सुरों की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनकी आवाज में वह मिठास, सादगी और गहराई थी, जिसने हर श्रोता के दिल को छू लिया। 27 अक्टूबर 1954 को कर्नाटक के कारवार जिले में जन्मी अनुराधा का बचपन मुंबई में बीता। उनका असली नाम अलका नाडकर्णी था, जिसे शादी के बाद उन्होंने बदलकर अनुराधा पौडवाल रखा।
अनुराधा को बचपन से ही संगीत में रुचि थी, लेकिन उन्हें कभी पारंपरिक शास्त्रीय ट्रेनिंग नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने संगीत सीखने का अपना अलग तरीका अपनाया, लता मंगेशकर के गाने सुनकर। वह रोजाना लता दीदी के गीतों को सुनतीं, उनके सुरों की बारीकियों को समझतीं और उसी अंदाज़ में अपनी आवाज को निखारतीं। धीरे-धीरे उनका रियाज इतना सधा कि उनकी आवाज में खुद की एक अनोखी पहचान बनने लगी।
अनुराधा पौडवाल का करियर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘अभिमान’ से की थी, जिसमें उन्होंने जया भादुरी के लिए एक छोटा सा श्लोक गाया था। यही उनका पहला कदम था बॉलीवुड में। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए, ‘जानेमन’, ‘उधार का सिंदूर’, ‘लैला मजनू’, ‘सरगम’, और ‘एक ही रिश्ता’ जैसी फिल्मों में उनकी आवाज ने जादू बिखेरा।
सम्बंधित ख़बरें
Happy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
Genelia D Souza Birthday: शादी के एक महीने बाद फूट-फूटकर रोई थीं जेनेलिया डिसूजा, वजह जान हंस पड़ेंगे आप
Kajol Devgan Birthday: जब DDLJ को बताया था टपोरी! जानिए काजोल से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो कम ही लोग जानते हैं
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
अनुराधा पौडवाल की गाने
1990 का दशक उनके करियर का स्वर्ण युग माना जाता है। फिल्म ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, और ‘बेटा’ जैसे ब्लॉकबस्टर एल्बम्स में उनके गाए गीतों ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। इस दौरान उन्हें लगातार तीन बार फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाज़ा गया। अपने करियर में उन्होंने लगभग 554 फिल्मों में गीत गाए और हिंदी के अलावा पंजाबी, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और नेपाली भाषाओं में भी अपनी आवाज दी। अनुराधा ने न सिर्फ फिल्मी गानों में बल्कि भक्ति संगीत में भी अपार योगदान दिया। टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के साथ उनके भक्ति एल्बम बेहद लोकप्रिय हुए।
अनुराधा पौडवाल की भक्ति गीत
लेकिन साल 1997 में पति अरुण पौडवाल के निधन और गुलशन कुमार की हत्या के बाद, उन्होंने तय किया कि अब वे केवल भक्ति गीत ही गाएंगी। आज भी उनके भजन और भक्ति गीत लाखों लोगों के दिलों में श्रद्धा और सुकून का भाव जगाते हैं। अनुराधा पौडवाल ने यह साबित किया कि प्रतिभा के लिए प्रशिक्षण से अधिक जरूरी है समर्पण, मेहनत और संगीत के प्रति प्रेम। वह आज भी भारतीय संगीत की सबसे प्रेरणादायक हस्तियों में से एक हैं।
Learned music from lata mangeshkar voice learn anuradha paudwal story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम
Aug 05, 2026 | 03:34 PMमुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट! अगस्त 2026 में बड़े हमले के दावे से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Aug 05, 2026 | 03:31 PMWardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
Aug 05, 2026 | 03:29 PMAI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMमुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड: 30 करोड़ यात्रियों का आंकड़ा पार, 179 दिनों में जुड़े 5 करोड़ नए यात्री
Aug 05, 2026 | 03:22 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














