
लाइव ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
27 Oct 2025 09:36 AM (IST)
चक्रवात मोन्था का खतरा बढ़ गया है। ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिसके चलते कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है और संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
27 Oct 2025 08:55 AM (IST)
दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया।
27 Oct 2025 08:11 AM (IST)
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। रविवार को राज्यभर से पराली जलाने के 122 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 743 पर पहुंच गई है। प्रशासन की सख्त पाबंदियों के बावजूद किसान लगातार खेतों में पराली जला रहे हैं।
27 Oct 2025 07:46 AM (IST)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 27 से 29 अक्टूबर तक जापान की यात्रा पर रहेंगे। आसियान शिखर सम्मेलन के तुरंत बाद होने वाला यह दौरा एशिया में नई कूटनीतिक में एक बड़ा रोल माना जा रहा है।
27 Oct 2025 07:24 AM (IST)
आज गृहमंत्री अमित शाह ‘इंडिया मॅरिटाइम वीक 2025’ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की समुद्री शक्ति और ब्लू इकोनॉमी को सशक्त बनाना है। अमित शाह सुबह 10:30 बजे नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में इस कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
यह आयोजन 27 से 31 अक्टूबर तक पांच दिनों तक चलेगा। इसका आयोजन बंदरगाह संघ, बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है। अपने उद्घाटन संबोधन में शाह भारत की भविष्य की समुद्री नीति और विकसित भारत 2047 में समुद्री क्षेत्र की अहम भूमिका पर अपने विचार रखेंगे।
27 Oct 2025 06:58 AM (IST)
आज छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज शाम श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ अर्पित करेंगे। दिल्ली में यमुना तट पर छठ पर्व के लिए खास इंतज़ाम किए गए हैं।
27 Oct 2025 06:50 AM (IST)
कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह याद रखना चाहिए कि मुख्यमंत्री जनता बनाती है, न कि पार्टी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। अगर तेजस्वी यादव सीएम बनते हैं तो वक्फ कानून का विषय नहीं रहेगा क्योंकि वह बिहार में शरिया कानून लागू करेंगे.
#WATCH | Hapur, UP | Former Congress leader Acharya Pramod Krishnam said, "Tejashwi Yadav has forgotten that the people elect the CM. The party only elects a CM candidate... He has revealed his intentions. If Tejashwi Yadav becomes the CM, Waqf will not be a matter of law because… pic.twitter.com/MqJyNqnPf8
— ANI (@ANI) October 26, 2025
27 Oct 2025 06:45 AM (IST)
चुनाव आयोग आज SIR पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। उम्मीद है कि आयोग इस दौरान कुछ राज्यों में SIR की घोषणा कर सकता है।
Aaj Ki Taza Khabar Live: चुनाव आयोग आज शाम 4:15 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी मौजूद रहेंगे। उम्मीद है कि आयोग इस दौरान देश के 10 से 15 राज्यों में होने वाले SIR की घोषणा कर सकता है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट आज उस याचिका पर सुनवाई करेगा जो सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने दायर की है। इस याचिका में 6 अक्टूबर को कार्यवाही के दौरान मुख्य न्यायाधीश (CJI) पर जूता फेंकने की कोशिश करने वाले वकील राकेश किशोर के खिलाफ आपराधिक अवमानना कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की खंडपीठ करेगी। इसके अलावा, आज छठ पूजा का तीसरा दिन है। शाम को श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। दिल्ली में यमुना किनारे छठ पर्व के अवसर पर विशेष तैयारियां की गई हैं। । देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट खबरों के अपडेट के लिए बने रहें इस लाइव ब्लॉग के साथ।






