विराट कोहली को ये क्या हुआ? एडिलेड में फिर डक पर आउट हुआ क्रिकेट का 'किंग'

Virat Kohli at Adelaide: विराट कोहली पहले वनडे के बाद एडिलेट वनडे में भी डक का शिकार बने। उन्हें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
विराट कोहली को ये क्या हुआ? एडिलेट में फिर डक पर आउट हुआ क्रिकेट का 'किंग'
विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

IND vs AUS: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर एक बार फिर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लगातार दूसरे मैच में मार्श ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में करारी हार के बावजूद भारतीय कप्तान शुभमन गिल एंड कंपनी फिर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी। लेकिन 17 रन के स्कोर पर भारत को गिल और विराट के रूप में दो बड़े झटके लग गए।

कोहली फिर शून्य पर हुए आउट

एडिलेट वनडे में भारत की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने महज 17 रन पर अपने दो बड़े विकेट खोए। एक तरफ कप्तान गिल 9 रन पर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए आए। ऐसे में फैंस व टीम मैनेजमेंट को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो इस उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और पहले वनडे के बाद एडिलेट वनडे में डक पर अपना विकेट खो बैठें।

शुभमन गिल और विराट कोहली को अपने एक ही ओवर में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। उनका ये ओवर ऑस्ट्रेलिया के खुशियां तो भारत के लिए परेशानी लाया। भारत के लिए ये इस मुकाबले में ये शुरुआत काफी खराब रही।

विराट को फैंस ने दिया सम्मान

एडिलेड में जब शुभमन गिल का विकेट गिरा, तो मैदान पर विराट कोहली की एंट्री हुई। फैंस को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, क्योंकि यह मैदान कोहली के पसंदीदा ग्राउंड्स में से एक माना जाता है। लेकिन इस बार भी किस्मत ने साथ नहीं दिया और विराट बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उनके शून्य पर आउट होने के बावजूद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया, जबकि कोहली ने भी हाथ उठाकर फैंस के इस प्यार को स्वीकार किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।

Navbharat Live
navbharatlive.com