-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shubman Gill And Rishabh Pant Register Biggest Partnership India Against Afghanistan Tests
IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Indian vs Afghanistan: शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 169 रन जोड़कर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। गिल ने शानदार शतक भी जड़ा।

शुभमन गिल और ऋषभ पंत (फोटो- @BCCI)
Shubman Gill and Rishabh Pant Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा एकमात्र टेस्ट मुकाबला मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मैच के दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों की अहम साझेदारी की और एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया।
अफगानिस्तान के खिलाफ पंत-गिल ने किया कमाल
दरअसल, पंत और गिल द्वारा की गई 169 रनों की साझेदारी अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की गई किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। टेस्ट के दूसरे दिन गिल और पंत ने मिलकर 48 रन और जोड़े। भारतीय कप्तान 177 गेंदों का सामना करने के बाद 126 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में गिल ने 15 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, पंत अर्धशतकीय पारी खेलकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
जायसवाल रहे फ्लॉप
टेस्ट के पहले दिन भी भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। यशस्वी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 24 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद केएल राहुल को साई सुदर्शन के रूप में बढ़िया जोड़ीदार मिला।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
258 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
राहुल और सुदर्शन ने जोड़े 139 रन
राहुल-सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 184 गेंदों में 139 रनों की अहम साझेदारी निभाई। सुदर्शन ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 81 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सुदर्शन ने 13 चौके लगाए। वहीं, राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया और 165 गेंदों में 100 रन बनाए। राहुल और सुदर्शन के आगे अफगानिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए।
ये भी पढ़ें: T20 में टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा- ये सम्मान की बात, देखें वीडियो
इसके बाद कप्तान शुममन गिल और ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम को 368 रनों के टोटल तक पहुंचाया। भारतीय टीम की ओर से इस टेस्ट मुकाबले में मानव सुथार डेब्यू कर रहे हैं। भारतीय टीम तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ इस टेस्ट में उतरी है, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाजों की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
IANS इनपुट के साथ
Shubman gill and rishabh pant register biggest partnership india against afghanistan tests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल जगत में शोक की लहर, अर्जेंटीना के महान कप्तान एंटोनियो रैटीन ने दुनिया को कहा अलविदा
Jul 12, 2026 | 02:24 PMअकोला में मानसून अलर्ट, जलजनित और कीटजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Jul 12, 2026 | 02:23 PMगोंदिया में फसल बीमा योजना के नियमों में बदलाव, फर्जीवाड़ा करने वाले 5 साल तक सरकारी योजनाओं से होंगे बाहर
Jul 12, 2026 | 02:22 PMउद्घाटन के 6 महीने बाद ही BMC की नई इमारत की खुली पोल: जोगेश्वरी वार्ड ऑफिस में गिरी फॉल्स सीलिंग, टपका पानी
Jul 12, 2026 | 02:10 PMBadrinath Temple Theft: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 18 पेज की रिपोर्ट
Jul 12, 2026 | 02:08 PMउज्जैन उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षक-छात्र विवाद पर बवाल, चक्काजाम के बाद इंटर्न शिक्षिका हटाई गई, जांच शुरू
Jul 12, 2026 | 02:07 PMअमरावती ग्रामीण पुलिस का ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू, हेल्मेट और नशामुक्ति पर विशेष जोर
Jul 12, 2026 | 02:05 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM














