T20 में टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा- ये सम्मान की बात, देखें वीडियो

Shreyas Iyer Stetement: आईपीएल में पंजाब किंग्स की कमाल संभालने के बाद अब श्रेयस अय्यर भारतीय टी20 टीम के भी अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। जिसकी शुरुआत वो आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से करेंगे।
Shreyas Iyer's first statement after becoming the captain of the Indian T20 team.
श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Shreyas Iyer Statement after Becoming T20 Captain: भारतीय क्रिकेट टीम को इस महीने यानी जून के आखिर में आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरान पहले आयरलैंड के साथ 2 टी20 मैच की सीरीज होगी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ ब्लू आर्मी 5 टी20 और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगी। इसी बीच बीसीसीआई ने इंग्लैंड-आयरलैंड और एशियन गेम्स 2026 के स्क्वॉड की घोषणा की। जिसमें सबसे बड़ी खबर सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर थी।

अय्यर बने टी20 कप्तान

बीते शनिवार 6 जून को बीसीसीआई ने आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया कप्तान नियुक्त किया। यदि बाद करें सूर्यकुमार यादव की तो उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को देश की झोली में डाला था। हालांकि सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन सवालों के घेरे में था। ये ही कारण रहा कि श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया गया। अब कप्तान बनने के बाद अय्यर का पहला रिएक्शन सामने आया है।

ये मेरे लिए सम्मान की बात- श्रेयस अय्यर

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभालने वाले श्रेयस अय्यर इस समय मुंबई टी20 लीग में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। 6 जून को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान घोषित किए जाने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने सोबो मुंबई फॉल्कान्स के लिए खेलते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। श्रेयस ने 61 रनों की अहम पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मुकाबले के बाद जब उनसे भारतीय टीम की कप्तानी मिलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। साथ ही उन्होंने वर्षों से समर्थन देने वाले सभी प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान जताया।

सूर्यकुमार यादव की जगह भारतीय टी20 टीम की कप्तानी संभालने वाले श्रेयस अय्यर के सामने कई अहम चुनौतियां रहने वाली हैं। अय्यर लगभग तीन साल बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे, ऐसे में उनसे कप्तान और बल्लेबाज दोनों भूमिकाओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी। टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है, जिसके बाद अब सभी की नजर उनके प्रदर्शन पर टिकी रहेगी।

इसके अलावा श्रेयस अय्यर को टीम में मौजूद खिलाड़ियों के साथ मजबूत तालमेल भी बनाना होगा। पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के कारण उन पर अतिरिक्त दबाव रहेगा। चयनकर्ताओं ने नेतृत्व में बदलाव करते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए आगामी मुकाबलों में उनके फैसलों के साथ-साथ बल्लेबाजी प्रदर्शन का भी बारीकी से आकलन किया जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com