Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गिल का आकाश से सवाल, बोले- इंजेक्शन लिया? वायरल वीडियो से क्रिकेट जगत में हलचल!

Shubman Gill to Akash Deep: ये बात ओवल टेस्ट के चौथे दिन की है, जब भारतीय टीम विकेट लेने के लिए आतुर दिख रही थी। उस वक्त कप्तान गिल ने चोटिल आकाश दीप को दोबारा गेंदबाजी के लिए बुलाया था।

  • Written By: संजय सिंह बिष्ट
Updated On: Aug 04, 2025 | 11:17 AM

आकाश दीप और शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज अपने अंतिम पढ़ाव पर है। अभी सीरीज का आखिरी पांचवां टेस्ट मुकाबला ओवल में खेला जा रहा है। 4 अगस्त को इस टेस्ट मुकाबले का अंतिम दिन है। इससे पहले चौथे दिन इंग्लिश बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इस दौरान इंग्लैंड के हैरी ब्रुक और जो रूट ने शतक लगाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

पांचवे टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन की जरूरत है। वहीं, टीम इंडिया को जीत के लिए 4 विकेट लेने होंगे। ऐसे में आज का दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। वहीं, मुकाबले के चौथे दिन भारत के कप्तान शुभमन गिल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो में वो साथी खिलाड़ी आकाश दीप से इंजेक्शन की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गिल ने आकाश दीप से इंजेक्शन के बारे में पूछा

रविवार को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उनकी जगह कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर से काफी ओवर्स कराए। ऐसे में एक वक्त टीम इंडिया विकेट के भूखी दिख रही थी। ऐसे में कप्तान गिल ने फिर से आकाश दीप को गेंदबाजी के लिए बुलाया। इस दौरान उन्होंने आकाश दीप से पूछा कि ‘इंजेक्शन लिया क्या तुम?’

सम्बंधित ख़बरें

ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा

बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!

Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!

Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?

pic.twitter.com/iX9bFm9i9b — The Game Changer (@TheGame_26) August 3, 2025

गौततलब है कि आकाश दीप हैरी ब्रुक की एक शॉट के चलते चोटिल हो गए थे। उस वक्त वो गेंदबाजी कर रहे थे, तब ब्रुक ने एक विस्फोटक शॉट सामने की तरफ खेला। वो गेंद आकाश दीप के दाहिने पैर से टकरा गई। जिसके बाद उन्हें दर्द में देखा गया। ये ही कारण था कि चौथे दिन उन्हें कम ओवर करते हुए दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें: शशि थरूर की विराट कोहली से गुहार, कहा- रिटायरमेंट वापस लो, देश को आपकी जरूरत…

मैच का हाल

दूसरी पारी में इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 374 रन की जरूरत थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम के लिए जो रूट और हैरी ब्रुक ने पांचवें विकेट के लिए 211 गेंदों में 195 रन की बेहतरीन साझेदारी की। इस दौरान रूट ने 152 गेंदों में 105 तो हैरी ब्रुक ने 98 गेंदों पर 111 रन बनाए। चौथे दिन भी बारिश ने खेल को प्रभावित किया। इंग्लैंड के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 35 रन की जरूरत है।

Shubhaman gill asked akash deep did you take injection ind vs eng

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2025 | 11:16 AM

Topics:  

  • Akash Deep
  • Cricket News
  • IND Vs ENG
  • Shubman Gill

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.