Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Asian Games Update: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एशियाई खेल 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। टीम में चंडीगढ़ की युवा ऑलराउंडर नंदिनी शर्मा को शामिल किया गया है।
- Written By: सृष्टि मौर्य
नंदनी शर्मा, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nandini Sharma Selected In Asian Games: भारतीय महिला क्रिकेट टीम में इस बार एक नई खिलाड़ी नंदिनी शर्मा की एंट्री हुई है। नंदिनी को घरेलू और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह मिली है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने एसीसी राइजिंग स्टार महिला एशिया कप में इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा, बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर स्तर की प्रतियोगिताओं में उन्होंने पंजाब और यूटीसीए दोनों का प्रतिनिधित्व किया है।
सीनियर महिला इंटर-जोनल टूर्नामेंट, महिला T20 चैलेंजर ट्रॉफी और सीनियर महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी में भी नंदिनी ने लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया। नंदिनी (डब्ल्यूपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। उन्हें इंग्लैंड में होने वाले महिला T20 विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
यूटीसीए में सफलता के जश्न का माहौल
नंदिनी शर्मा के सिलेक्शन पर खुशी जताते हुए यूटीसीए के अध्यक्ष सारांश टंडन ने कहा कि एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में उनका चयन चंडीगढ़ और यूटीसीए के लिए बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि नंदिनी को ये बड़ी उपलब्धि वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अच्छे प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है और उन्हें विश्वास है कि वह भारतीय टीम के लिए अहम योगदान देंगी इसके साथ ही, उनकी यह सफलता हमारे क्षेत्र के अन्य तमाम युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा माध्यम बनेगी और उन्हें आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित करती रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
जापान के आइची-नागोया में आयोजित ये महिला T20 क्रिकेट टूर्नामेंट 17 सितंबर से 22 सितंबर, 2026 तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल से सीधे नॉकआउट फॉर्मेट शामिल होगा, और सभी मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें :- Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
एशियाई गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कामलिनी (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल (फिटनेस के अधीन), राधा यादव और नंदिनी शर्मा।
