-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- First Time In 141 Years Nine Batters Have Scored More Than 400 Runs In Ind Vs Eng Series
1, 2 नहीं… 9 बल्लेबाजों ने एकसाथ किया ये कारनामा, 141 साल में पहली बार हुआ ऐसा
- Written By: उज्जवल सिन्हा
9 Batters Have Scored More Than 400 runs in a Series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की सीरीज में 9 बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
Nine Batters Have Scored More Than 400 runs in IND vs ENG Series: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कई रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं। वहीं कई नए कीर्तिमान भी बने हैं। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक सीरीज में पहली बार ऐसा हुआ है कि 9 बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज में भारत ने 5 बल्लेबाजों ने 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने ऐसा किया है। भारत के लिए शुभमन गिल, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने ऐसा कारनामा किया। वहीं इंग्लैंड के लिए बेन डकेट, जो रूट, जेमी स्मिथ और हैरी ब्रुक ने 400 रनों का आंकड़ा पार किया।
पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 15 से 19 मार्च 1877 में मेलबर्न में खेला गया था, लेकिन पहली टेस्ट सीरीज 1884 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड में खेली गई थी। पिछले 141 वर्षों में दो मौके पर 1975-76 और 1993 में कुल 8 बल्लेबाजों ने एक सीरीज में 400 रन का आंकड़ा पार किया, लेकिन एक सीरीज में 9 बल्लेबाजों द्वारा 400 से अधिक रन बनाने का कारनामा पहली बार हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | टीम | मैच | पारियां | रन | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|
| शुभमन गिल | भारत | 5 | 10 | 754 | 269 |
| केएल राहुल | भारत | 5 | 10 | 532 | 137 |
| रवींद्र जडेजा | भारत | 5 | 10 | 516 | 107* |
| ऋषभ पंत | भारत | 4 | 7 | 479 | 134 |
| बेन डकेट | इंग्लैंड | 5 | 9 | 462 | 149 |
| जो रूट | इंग्लैंड | 5 | 9 | 455* | 150 |
| जेमी स्मिथ | इंग्लैंड | 5 | 8 | 432* | 184* |
| यशस्वी जायसवाल | भारत | 5 | 10 | 411 | 118 |
| हैरी ब्रुक | इंग्लैंड | 5 | 9 | 408* | 158 |
भारतीय कप्तान शुभमन गिल मौजूदा सीरीज में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पांच मैचों की 10 पारियों में चार शतकों की मदद से कुल 754 रन बनाए। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में कोई भी बल्लेबाज उनसे ज़्यादा रन नहीं बना पाया है। शनिवार (2 अगस्त) को ओवल में चल रहे टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे गिल ने ग्राहम गूच का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गूच ने 1990 में भारत के खिलाफ तीन टेस्ट खेले थे और कुल 752 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: विदेश में मोहम्मद सिराज का कमाल, ऐसा करने वाले भारत के 7वें तेज गेंदबाज बने
मौजूदा सीरीज में भारत ने कुल 3809 रन बनाए हैं, जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने अब तक 3200 रन बनाए हैं। इसी के साथ इस टेस्ट सीरीज में कुल 7000 से ज्यादा रन बने हैं। ऐसा दूसरी बार हुआ है। इससे पहले 1993 की एशेज सीरीज में 6 टेस्ट मैचों में 7221 रन बने थे। वहीं इस बार पांच टेस्ट मैचों में यह कारनामा हुआ है।
First time in 141 years nine batters have scored more than 400 runs in ind vs eng series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














