Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 1 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?

Nitish Kumar Reddy T20 & ODI Update: इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में शुरू होने वाली वनडे सीरीज में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के खेलने पर गहराया सस्पेंस।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 01, 2026 | 10:21 AM

Nitish Reddy Injury: इंग्लैंड वनडे सीरीज से हो सकते हैं बाहर

Follow Us
Follow Us:

Nitish Kumar Reddy’s ODI Fitness Update: टीम इंडिया के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी की 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज में खेलने पर शंका बनी हुई है। यह सीरीज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान से शुरू होगी। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने तेज गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को फिलहाल लंबा आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने अभी तक अपना रिहैब भी शुरू नहीं किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश अपनी बाईं जांघ (लेफ्ट क्वाड्रिसेप) में परेशानी से जूझ रहे हैं। इसी कारण वह चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद से मैदान से बाहर हैं। बीसीसीआई उनकी फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है।फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर उनके खेलने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं नीतीश रेड्डी?

फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर उनके खेलने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज तक वह पूरी तरह फिट होकर वापसी कर सकते हैं। सिलेक्टर्स जल्द ही इस पर अंतिम फैसला ले सकती है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज तक वह पूरी तरह फिट होकर वापसी कर सकते हैं। सिलेक्टर्स जल्द ही इस पर अंतिम फैसला ले सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर

FIFA World Cup 2026: जर्मनी का अटूट किला ढहा! पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में रचा इतिहास, बाहर हुई दिग्गज टीम

इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’

IND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम

रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी अलग-अलग चरणों में इंग्लैंड पहुंचेंगे। कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल शुरुआती तैयारी के लिए पहले पहुंच सकते हैं, जबकि अन्य खिलाड़ी सीरीज शुरू होने से पहले टीम से जुड़ेंगे।

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार।

ये भी पढ़ें :- इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’

क्या आयरलैंड से मिली हार के बाद वापसी कर पाएगी टीम इंडिया?

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को आयरलैंड के हाथों T20 सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा था। लॉरकन टकर की कप्तानी वाली आयरलैंड टीम ने अगस्त 2023 के बाद पहली बार भारत को किसी द्विपक्षीय T20 सीरीज में हराया। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत भी निराशाजनक रही।

हालांकि, अब भारतीय टीम इस हार को पीछे छोड़कर इंग्लैंड के खिलाफ नई शुरुआत करना चाहेगी। दूसरी ओर, इंग्लैंड भी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने और स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद दबाव में है। भारत के लिए राहत की बात यह है कि उसने पिछले 12 वर्षों में इंग्लैंड के खिलाफ कोई भी द्विपक्षीय T20 सीरीज नहीं गंवाई है। साथ ही, 2022 में भारत ने इंग्लैंड को वनडे और T20 दोनों सीरीज में हराया था।

Nitish kumar reddy injury update india england odi series 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 01, 2026 | 10:09 AM

Topics:  

  • Cricket
  • ENG vs IND T20I Series
  • IND Vs ENG
  • Indian Cricket Team
  • Nitish Kumar Reddy
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.