भारत बनाम इंग्लैंड (सौजन्य-IANS) 
क्रिकेट

बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!

IND vs ENG 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। पहले मैच में खराब शुरुआत के बाद भी अभिषेक शर्मा (59) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68) ने अर्धशतक जड़े।

प्रिया जैस

India vs England 1st T20 2026: भारत बनाम इंग्लैंड की टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश में धूल गया, जिससे दर्शकों को बिना किसी रोमांच के खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। इस मुकाबले में सिर्फ भारतीय टीम ही बल्लेबाजी कर सकी, जिसमें अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही, जिसने कुछ समय के लिए आयरलैंड की सीरीज याद दिला दी। हालांकि, इसके बाद भी टीएम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 189 रन बनाए। मेहमान टीम ने महज 6 के स्कोर तक संजू सैमसन (1) और ईशान किशन (0) के रूप में 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से अभिषेक शर्मा ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 82 रन जुटाकर टीम को संभाल लिया।

अभिषेक और श्रेयस अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी

अभिषेक शर्मा 24 गेंदों में 4 छक्कों और 6 चौकों के साथ 59 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान सिर्फ 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद कप्तान अय्यर ने मोर्चा संभाला। उन्होंने तिलक वर्मा (13) के साथ 36 रन और शिवम दुबे के साथ 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

अय्यर 47 गेंदों में 7 बाउंड्री के साथ 68 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शिवम दुबे ने 21 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों के साथ 42 रन की नाबाद पारी खेली। मेजबान टीम के लिए साकिब महमूद ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। आदिल रशीद और सैम करन ने 1-1 विकेट निकाला।

भारतीय पारी के दौरान बूंदा-बांदी होती रही। 20वें ओवर के बाद जब खिलाड़ी मैदान से बाहर जा रहे थे, तभी बारिश तेज हो गई और ग्राउंड स्टाफ ने मैदान को ढकने के लिए कवर लगा दिए। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के इंतजार के बावजूद लगातार होती रही। उन्होंने स्थानीय समय के अनुसार रात 9 बजे तक इंतजार किया, जो पांच ओवर के खेल के लिए तय आखिरी समय था।

कब होगा अगला मुकाबला?

आखिरकार, अंपायर्स ने फैसला किया कि मैच दोबारा शुरू नहीं हो सकता और इसे रद्द कर दिया। दोनों कप्तान अपने-अपने ड्रेसिंग रूम से बाहर आए और वापस जाने से पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाया।

दोनों देश 4 जुलाई को मैनचेस्टर में अगला मुकाबला खेलेंगे, जिसके बाद 7 जुलाई (नॉटिंघम), 9 जुलाई (ब्रिस्टल) और 11 जुलाई (साउथेम्पटन) में सीरीज के अगले मैच खेले जाएंगे।

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच