- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shimron Hetmyer Hits Five Sixes In An Over During Global Super League
6,6,6,6 और फिर 6, कैरेबियाई बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 1 ओवर में बनाए 32 रन- Video
Global Super League 2025: वेस्टइंडीज में इस वक्त ग्लोबल सुपर लीग 2025 का आयोजन हो रहा है। इस दौरान कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से तबाही मचा डाली।
- Written By: संजय बिष्ट

शिमरोन हेटमायर (फोटो- @gslt20)
इस वक्त वेस्टइंडीज में ग्लोबल सुपर लीग 2025 का टूर्नामेंट बड़े धूमधाम से चल रहा है। इस दौरान बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, टूर्नामेंट ने 9वें मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। ये मुकाबला गुयाना एमेजन वॉरियर्स और होबार्ट हरिकेंस के बीच खेला गया। इस दौरान कैरेबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर के मैदान पर तबाही मचा दी। उन्होंने एक ओवर में पांच छक्के लगाकर सबसे होश फाख्ता कर दिए।
मुकाबले में गुयाना ने पहले गेंदबाजी करते हुए होबार्ट की पूरी टीम को सिर्फ 125 रन पर ऑलआउट कर दिया। वहीं, शिमरोन हेटमायर सबका ध्यान अपनी ओर आकृषित करने में कामयाब हुए। उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों में ही मुकाबले का रुख पलटकर रख दिया। इस दौरान हेटमायर ने 390 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। कुल मिलाकर उन्होंने विपक्षी टीमों की बखिया उधेड़ कर रख दी।
मैदान पर दिखा हेटमायर शो
ग्लोबल सुपर लीग 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट 9वें मुकाबले में शिमरोन हेटमायर का शो देखने को मिला। 126 रनों का पीछा करने उतरी गुयाना टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 42 रन के स्कोर के अंदर ही अपने 4 विकेट गंवा दिए। ऐसे में टीम को साझेदीर की जरूरत थी। फिर शिमरोन हेटमायर क्रीज पर आए। उन्होंने मैदान पर उतरते ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरु कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
ICYMI: Shimron Hetmyer went BEAST MODE!🔥 5️⃣ maximums in an over! 🇬🇾 x 🇦🇺#GSLT20 #GlobalSuperLeague #GAWvHH #BetCabana pic.twitter.com/B38wWaKg9k — Global Super League (@gslt20) July 17, 2025
मुकाबले के 10वें ओवर में फैबियन एलेन ने गेंदबाजी की। इस ओवर में हेटमायर ने उनकी जमकर खबर ली। फैबियन के इस ओवर में धाकड़ कैरेबियाई खिलाड़ी हेटमायर ने एक के बाद एक कुल 5 छक्के जड़ दिए। ओवर की पहली गेंद को लॉन्ग ऑन के उपर से बाउंड्री के बाहर, दूसरी में कैच छूटा फिर भी छक्का गया। इसके बाद तीसरी गेंद को फिर छक्का लगाया। वहीं, चौथा गेंद मिडविकेट के उपर से सिक्स। पांचवी गेंद पर वो छक्का लगाने से चूक गए। लेकिन अंतिम गेंद पर फिर छक्का लगा डाला।
ये भी पढ़ें: बेंगलुरु भगदड़: RCB और विराट कोहली जिम्मेदार! कर्नाटक सरकार ने सौंपी रिपोर्ट
कुछ इस तरह से शिमरोन हेटमायर ने विपछी टीम के गेंदबाज के ओवर में कुल 32 रन बना डाले। इस दौरान कैरेबियाई खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 390 का रहा। हेटमायर ने मुकाबले में सिर्फ 10 गेंदों का सामना किया। उन्होंने इतनी गेंदों पर 39 रन बनाए। उनकी इस पारी से गुयाना की जीत सुनिश्चित हो गई। फिर टीम ने 126 रनों के स्कोर को 16.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
Shimron hetmyer hits five sixes in an over during global super league
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













