युजवेंद्र चहल और शिखर धवन (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर और पंजाब किंग्स को 11 साल बाद फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युजवेंद्र चहल और टीम इंडिया ने पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन ने सीन को रिक्रिएट किया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान चहल ने शिखर धवन को अपना भांजा बना लिया। चहल पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे हैं।
शिखर धवन और युजवेंद्र चहल ने मिलकर एक वीडियो बनाया। दोनों ने महाभारत के एक आइकॉनिक सीन को रिक्रिएट किया। जिसमें चहल शकुनि मामा का रोल रहे थे। वहीं शिखर धवन दुर्योंधन बने हुए थे। जिसका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो को लोग भी बहुत पसंद कर रहे हैं। यहां देखें वीडियो…
Shikhar Dhawan & Yuzvendra Chahal in a new avatar 👑#ShikharDhawan #Chahal pic.twitter.com/8TvF3iA1Ps
— Girish Chandra Pandey 🇮🇳 (@GirishC86267368) June 19, 2025
इस वीडियो पर कई यूजर ने कई तरह के कमेंट किए हैं। इसमें किसी ने लिखा है कि युजवेंद्र चहल और शिखर धवन नए अवतार में दिख रहे हैं। एक प्रशंसक ने कहा कि आईपीएल बंद हो गया या रामायण चालू हो गया। एक अन्य ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि ये दोनो का अलग ही चल रहा है। एक यूजर ने कहा कि सबसे बड़ी आने वाली फिल्म की छोटी क्लिप।
पंजाब किंग्स के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2025 में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन में कुल 14 मुकाबलों में भाग लिया और 26.87 की औसत से 16 विकेट अपने नाम किए। खास बात यह रही कि चहल ने इस सीजन में एक हैट्रिक भी ली, जो उनके प्रदर्शन को और खास बनाती है।
हालांकि, उनकी टीम पंजाब किंग्स को फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा। चहल फिलहाल भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन वह लगातार अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोशिश में जुटे हुए हैं। वहीं, शिखर धवन ने IPL 2024 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। क्रिकेट छोड़ने के बाद धवन अब मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय हो गए हैं और हाल ही में कुछ बॉलीवुड शोज़ और म्यूजिक वीडियो में नजर आए हैं।