-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Karun Nair And Jitesh Sharma To Leave Vidarbha Cricket Team
जिसने दिया था क्रिकेट में एक और मौका, अब उसी को देने जा रहे हैं धोखा; भारतीय टीम में शामिल होते ही करुण नायर ने किया ये फैसला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
भारतीय टेस्ट टीम में 8 साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर घरेलू क्रिकेट के अगले सीजन से पहले विदर्भ की टीम को छोड़कर फिर से कर्नाटक की टीम में वापसी करेंगे। वहीं जितेश शर्मा भी विदर्भ का साथ छोड़ेंगे।

करुण नायर (फोटो-सोशल मीडिया)
नागपुर: भारतीय टेस्ट टीम में 8 साल के बाद वापसी करने वाले करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। आज 20 जून से शुरू होने वाले पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सभी की नजरें करुण नायर पर है। उन्हें 8 साल बाद टीम में वापसी का मौका मिला है।
इस मैच से पहले ही एक रिपोर्ट सामने आ रही है। क्रिकबज के एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विदर्भ टीम को रणजी ट्रॉफी का चैंपियन बनाने वाले करुण नायर अगला घरेलू सीजन शुरू होने से पहले ही टीम छोड़ने का फैसला किया है। 33 साल के करुण नायर ने 2023-24 और 2024-25 सीजन के लिए विदर्भ टीम का हिस्सा रहे हैं और इस दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदर्भ को चैंपियन और फाइनलिस्ट भी बनाया है।
कर्नाटक की टीम में फिर से जुडेंगे करुण नायर
रिपोर्ट में ऐसा सामने आ रहा है कि करुण नायर फिर से कर्नाटक की टीम से जुड़ने जा रहे हैं। जो उनकी पुरानी टीम है। दो साल पहले खरब फॉर्म के चलते उन्हें कर्नाटक टीम से ड्रॉप किया गया था। इसके बाद उन्होंने विदर्भ के लिए दो सीजन खेला। जिसमें उनका पिछला सीजन लाजवाब रहा। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 4 शतक के सहारे कुल 863 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने विजय हजारे एक दिवसीय टूर्नामेंट में 779 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे थे। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 5 शतक लगाकर इतिहास रचा था। हालांकि टीम कर्नाटक से फाइनल हार गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
ओल्ड ट्रैफर्ड में आया जैकब बेथेल का तूफान! इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
IND vs ENG 2nd T20: भारत ने इंग्लैंड को दिया 191 रनों का लक्ष्य, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
कर्नाटक का पिछला रणजी सीजन अच्छा नहीं रहा
कर्नाटक का पिछला रणजी सीजन अच्छा नहीं रहा। जिसके बाद कर्नाटक ने करुण नायर को वापस जोड़ने के लिए पहल शुरू कर दी है। विजय हजारे को छोड़ दिया जाए तो रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली में कर्नाटक का प्रदर्शन खराब रहा था। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक ने खिताब जीता था। वहीं रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट में भी नहीं पहुंच सका था और सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भी यही हाल रहा। उसमें भी कर्नाटक की टीम नॉकआउट में नहीं पहुंच सकी थी।
IPL 2025 के फाइनल में टूट गए सारे रिकॉर्ड, केवल टीवी पर इतने करोड़ लोगों ने देखा लाइव मुकाबला
जितेश शर्मा भी छोड़ेंगे विदर्भ
आईपीएल 2025 में आरसीबी को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा भी विदर्भ छोड़ने का मन बना चुके हैं। वो विदर्भ छोड़कर बरौदा की टीम में शामिल होंगे। रिपोर्ट की मानें तो वो एक दो दिन ऑफिशियली बरौदा की टीम में शामिल हो जाएंगे। जितेश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ की अगुआई की और विजय हजारे ट्रॉफी में नायर के नेतृत्व में खेले, लेकिन वे ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
Karun nair and jitesh sharma to leave vidarbha cricket team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
Jul 09, 2026 | 07:12 PMपुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














