- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shashank Singh Prediction Comes True Punjab Kings Reach Top 2 Ipl 2025
शशांक सिंह बने प्रेडिक्शन बाबा! पंजाब किंग्स को लेकर की भविष्यवाणी हुई सच- देखें VIDEO
- Written By: मृणाल पाठक
ऑलराउंडर शशांक सिंह ने आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले ही पंजाब किंग्स के टॉप-2 में पहुंचने की भविष्यवाणी की थी, जो अब 14 मैचों के बाद बिल्कुल सही साबित हुई है।

शशांक सिंह की भविष्यवाणी सच हुई (सोर्स- सोशल मीडिया)
जयपुर: मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त देकर पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के टॉप-2 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। इस बार आईपीएल के 18वें सीजन की ट्रॉफी की प्रबल दावेदार भी पंजाब को माना जा रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में 11 साल बाद पंजाब प्लेऑफ में पहुंच पाई है। इसी बीच पंजाब की जीत के बाद से ही शशांक सिंह जमकर वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने आईपीएल 2025 के शुरुआत के पांच दिन पहले ही ये भविष्यवाणी कर दी भी कि इस बार पंजाब किंग्स टॉप-2 में रहने वाली है और ऐसा हुआ भी। मुंबई को हराकर पंजाब ने प्वाइंट्स टेबल के शीर्ष दो में अपनी जगह पक्की कर ली है।
पॉडकास्ट में शुभंकर मिश्रा ने शशांक सिंह से पूछा था कि इस बार कौन सी टीमें टॉप-4 में पहुंचेंगी? इस पर शशांक का जवाब था, पंजाब किंग्स टॉप 2 में फिनिश करेगी। शुभंकर ने हैरानी से कहा, ठीक है! इस पर शशांक ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहा कि जिस दिन 14वां मैच होगा, मैं आपको मैसेज करूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
IPL में नहीं थम रहा सूर्यवंशी का तूफान, अब क्रिस गेल के 100 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने उतरेगा RR का ‘वैभव’
लक्ष्मी रतन शुक्ला बने रहेंगे बंगाल टीम के हेड कोच, मनोज तिवारी, साहा और मजूमदार को मिली बड़ी जिम्मेदारी
जिसके बाद मिश्रा ने कहा, नहीं तो मैं आपको ट्रोल करूंगा, रोना मत। इसके बाद शशांक ने कहा, अरे सर.. अगर हम टॉप-4 में फिनिश भी करते हैं, तो आप मुझे ट्रोल कर सकते हैं। मैं आपसे टॉप-2 की बात कर रहा हूं। अब लीग स्टेज के 14 मैचों के बाद पंजाब किंग्स टॉप-2 में फिनिश कर चुकी है और शशांक की बात सही साबित हुई है।
पंजाब की मुंबई पर जीत के कुछ ही मिनट बाद शशांक सिंह का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। लोग इस क्लिप को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। वहीं, पंजाब किंग्स ने खुद इस क्लिप को शेयर किया है, जिससे उत्साह और बढ़ गया है।
वहीं, अपनी भविष्यवाणी के सच होने पर शशांक ने पॉडकास्ट में कहा, ‘यह अवास्तविक लगता है। आईपीएल जैसी लीग में शीर्ष-दो में रहना आसान नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत संतोषजनक है।’
मुंबई को हराकर पंजाब के 14 मुकाबलों में 19 रन हो गए हैं और टीम ने टॉप-2 में अपने लीग स्टेज के मुकाबले खत्म किए हैं। शशांक सिंह ने इस आईपीएल के सीजन में कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने 14 मैचों की 11 पारियों में 56.80 के औसत से 284 रन बनाए हैं।
Shashank singh prediction comes true punjab kings reach top 2 ipl 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM












