अंडरवर्ल्ड की धमकी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, रिंकू सिंह के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

Rinku Singh Underworld Threat News: रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने की खबर के बाद अलीगढ़ स्थित उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, परिवार ने ऐसी किसी धमकी से इनकार किया है।
Rinku Singh Controversy: मुश्किल में पड़ेंगे रिंकू सिंह? टी20 सीरीज से पहले हनुमान जी की पोस्ट से मचा हड़कंप
रिंकू सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rinku Singh Threat News Updates: टीम इंडिया के उभरते हुए बल्लेबाज रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गैंग डी कंपनी से धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। हालांकि, इस दौरान रिंकू सिंह बेफिक्री से शहर में घूम कर रणजी ट्रॉफी की तैयारी में व्यस्त है। ये खबर के बारे में पता चलते ही पुलिस ने रिंकू सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

अंडरवर्ल्ड की धमकी के खबरों की बाद रिंकू सिंह के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान परिवार वालों से इसकी जानकारी लेने की कोशिश की। इस दौरान उनके परिवार वालों ने धमकी मिलने की जानकारी से इनकार किया है। उनके पित्ता खानचंद्र सिंह ने भी कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, रिंकू ने भी उन्हें नहीं बताया।

परिजनों ने धमकी से इनकार किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए रिंकू के आवास पर पुलिस तैनात कर दी है। एसएसपी नीरज जादौन के अनुसार रिंकू सिंह के स्वजन ने धमकी मिलने से इनकार किया है। मैंने भी रिंकू से बात करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। फिर भी उनके आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है। एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ विजयी चौका लगाने वाले रिंकू सिंह दो अक्टूबर को अलीगढ़ आए थे। तीन-चार दिन वो यहीं रहे थे। गुरुवार सुबह रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने की जानकारी सामने आते ही पुलिस चौकन्ना हो गई। सीओ कमलेश कुमार और महुआखेड़ा थाना प्रभारी जुगेंद्र सिंह फोर्स के साथ रिंकू सिंह के आवास पर पहुंचे। वहीं उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि  क्रिकेटर रिंकू को अंडरवर्ल्ड से किसी भी प्रकार की धमकी हाल फिलहाल में नहीं मिली है।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में किया बड़ा खुलासा

मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिवंगत एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी और क्रिकेटर रिंकू सिंह को धमकी देने वाले मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में आरोपी मोहम्मद दिलशाद नौशाद को जुलाई में त्रिनिदाद और टोबैगो से प्रत्यर्पित किया गया है। नौशाद ने अंडरवर्ल्ड के नाम पर धमकी भरे ईमेल भेजे थे। क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने इस मामले में 90 पन्नों की चार्जशीट दायर की है, जिसमें 8 गवाहों के बयान शामिल हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी के ईमेल की जांच के दौरान पता चला कि उसने ज़ीशान सिद्दीकी और रिंकू सिंह के अलावा एक बड़े विदेशी व्यापारी को भी धमकी दी थी। जांच में सामने आया कि नौशाद ने फरवरी 2025 में रिंकू सिंह को ईमेल भेजकर पहले आर्थिक मदद मांगी थी। जवाब न मिलने पर उसने अंडरवर्ल्ड के नाम का इस्तेमाल कर धमकी भरे ईमेल भेजे और करोड़ों रुपये की उगाही की मांग की।

Navbharat Live
navbharatlive.com