सचिन तेंदुलकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट ने बनाया ब्रांड एंबेसडर

भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वह रेडिट के जरिए सीधे फैंस से जुड़ सकेंगे। वहीं वो इस प्लेटफॉर्म में कई तरह की जानकारियां भी शेयर करेंगे।
सचिन तेंदुलकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट ने बनाया ब्रांड एंबेसडर
सचिन तेंदुलकर (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट ने अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। रेडिट के जरिए अब खेल प्रेमी सीधे तेंदुलकर से जुड़ सकेंगे और उनकी खास पोस्ट का हिस्सा बनेंगे।

रेडिट द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार इस सहयोग के तहत तेंदुलकर अपने रेडिट प्रोफाइल के माध्यम से अपने निजी विचार, मैच संबंधी जानकारी और विशेष सामग्री साझा करेंगे। यह पहल खेल समुदाय को और भी अधिक समृद्ध और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

रेडिट के वाइस प्रेसिडेंड ने कहा अब खेलो में ले रहे दिलचस्पी

रेडिट ने कहा कि आने वाले महीनों में सचिन तेंदुलकर भारत समेत विश्व के कई अन्य बाजारों में रेडिट के लिए नए मार्केटिंग अभियानों का भी हिस्सा होंगे। तेंदुलकर के जरिए भारत में रेडिट अपने प्लेटफॉर्म को और विस्तार करने पर जोर दे रहा है। रेडिट के इंटरनेशनल ग्रोथ के वाइस प्रेसिडेंट दुर्गेश कौशिक ने कहा कि सचिन तेंदुलकर का नाम क्रिकेट में उत्कृष्टता का प्रतीक है। उनके अंदर लोगों को जोड़ने और सीमाओं से ऊपर उठकर एक करने की खास क्षमता है। उन्होंने कहा कि जब तेंदुलकर मैदान पर होते थे, तो फैंस के बीच एक गहरा जुड़ाव बन जाता था। लोग उन्हें पसंद करते थे और एक-दूसरे से उसी पसंद के चलते जुड़ते थे। कौशिक ने यह भी बताया कि रेडिट पर खेलों को लेकर दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है। पिछले साल की तुलना में इसमें 30% की बढ़ोतरी हुई है। इस वजह से रेडिट अब खेलों से जुड़ी नई पहलें कर रहा है।

रेडिट से जुड़ने के बाद सचिन तेंदुलकर ने क्या कहा?

रेडिट से जुड़ने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मेरे लिए क्रिकेट हमेशा मैदान पर और मैदान के बाहर लोगों से संबंध बनाने का माध्यम रहा है। जब मैंने रेडिट को जाना, तो इसकी सबसे खास बात जो मुझे महसूस हुई, वह है इसका जुनून और इसकी कम्यूनिटी की ताकत, जो लोगों को एक साथ लाती है।

इस साझेदारी के जरिए रेडिट भारत में अपने विस्तार को गति देगा और खेल प्रेमियों के लिए एक इंटरैक्टिव डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगा जहां वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों से जुड़ सकें।